
Mirzapur The Film: मिर्जापुर ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक है। इसके तीनों सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं और कहानी ने जमकर एंटरटेनमेंट किया है। तीसरा सीजन आने के बाद अब चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसी साल तीसरे सीजन में धमाल मचाया था लेकिन कहानी में मुन्ना भैया की कमी ने दर्शकों को थोड़ा उदास कर दिया। इसी बीच मेकर्स ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
क्राईम थ्रिलर के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है जो फैंस के लिए दिवाली तोहफे से कम नहीं है। दरअसल मिर्जापुर वेब सीरीज दोबारा लौट रही है, लेकिन इस बारी है ओटीटी पर नहीं बल्कि नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। इस बार फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो ने घोषणा की है। इस खबर के सामने आने के बाद फ्रेंड्स की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ने वाली है।
सामने आई Mirzapur The Film की झलक
सबसे खास बात यह है कि सिनेमाघर में आने वाली फिल्म में मुन्ना भैया की एंट्री फिर से करवा दी गई है। फिल्म के एक झलक सामने आई है जिसमें मुन्ना भैया की किरदार को देखा जा सकता है और उनके साथ कंपाउंडर के रूप में अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे। फिल्म की पहली झलक ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। टीजर वीडियो के कैप्शन में अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी लिखा हुआ है।
गद्दी पर मचेगा बवाल
हम सभी जानते हैं कि मिर्जापुर की कहानी गद्दी के आसपास घूमती है, जिस पर हर कोई अपना कब्जा करना चाहता है। गद्दी जिसकी होती है, राज भी उसी का चलता है इसलिए सभी गद्दी का मालिक बनना चाहते हैं। इस बार भी यह युद्ध कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच देखने को मिलेगा। एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फसल और दिव्येंदु शर्मा अपनी एक्टिंग का जादू भी करेंगे। टीजर में कालीन भैया को कहते हुए देखा जा सकता है कि “गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं सम्मान, पावर और कंट्रोल। आपने भी अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर मिर्जापुर देखी होगी। इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।” इसके बाद गुड्डू भैया की एंट्री दिखाई गई है जिनका डायलॉग है कि “कालीन भैया ने सही बोला, रिस्क लेना मेरी यूएसपी है। हम सारा खेल पलट देते हैं, मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।”
View this post on Instagram
वापस लौटे मुन्ना भैया
दर्शकों को फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि सभी का चहेता किरदार मुन्ना भैया वापस से एंट्री ले चुका है। तीसरे सीजन में मुन्ना भैया नहीं थे जिसकी वजह से लोगों को कहानी कम पसंद आई लेकिन अब थिएटर में एक बार फिर मुन्ना भैया अपनी दबंगई दिखाते नजर आएंगे। टीजर में मुन्ना भैया का भी डायलॉग है जिसमें वह बोल रहे हैं कि “हिंदी फिल्म के हीरो हम हैं और फिल्में थिएटर में देखी जाती है। बोला था ना, हम अमर हैं। अब मिर्जापुर की गद्दी पर यहीं से बैठकर राज करेंगे।”
कब आएगी मिर्जापुर द फिल्म
मेकर्स ने फिल्म थिएटर में रिलीज होने का अनाउंसमेंट तो कर दिया है, लेकिन अभी सिर्फ तीन सितारों को ही देखा गया है। बाकी कास्ट में कौन नजर आएगा फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का डायरेक्शन गुरमीत सिंह करेंगे। फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह 2026 तक रिलीज की जा सकती है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

