मिर्जापुर एक ऐसी वेब सीरीज है जिसके दीवानों की संख्या का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जब मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हुआ था उसे वक्त मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी की अनाउंसमेंट की थी।
यह बताया गया था कि इस फिल्म में वह सभी किरदार होंगे जो सीजन 2 या सीजन 3 में मर चुके हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिर कार्य घोषणा कर दी गई है कि स्वयं को कब और कहां रिलीज किया जाने वाला है।
बड़े पर्दे पर आएगी मिर्जापुर द मूवी
कुछ दिनों पहले ही मिर्जापुर द मूवी की शूटिंग पूरी की गई है। आप टीम इसे सिनेमाघर में उतरने की तैयारी में लगी हुई है। आपको बता दें कि इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब यह बड़े पर्दे पर जबरदस्त भौकाल मचाने वाली है। खुद फरहान अख्तर ने इस बात की अनाउंसमेंट की है।
आउट हुआ पोस्टर
फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम पेज से मिर्जापुर द मूवी का पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में सिंहासन गाड़ी से खींचता हुआ नजर आ रहा है। रेत पर ढेर सारी गाड़ी है और उसमे बैठे लोगों के हाथों में हथियार है पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है की गाड़ी के लिए इस बार भी खून खराबा होने वाला है।
View this post on Instagram
कब होगी रिलीज
मिर्जापुर का पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
नजर आएंगे ये कलाकार
इस फिल्म में दर्शकों को पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रेया पिलगांवकर, सुशांत सिंह, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, मोहित मलिक, कुलभूषण खरबंदा, राजेश तैलंग और सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे।





