बॉक्स ऑफिस मचेगा जबरदस्त भौकाल, इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होती Mirzapur The Movie

मिर्जापुर वेब सीरीज में अपने सभी सीजन के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी आने वाली है। इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।
Mirzapur The Movie

मिर्जापुर एक ऐसी वेब सीरीज है जिसके दीवानों की संख्या का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जब मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हुआ था उसे वक्त मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी की अनाउंसमेंट की थी।

यह बताया गया था कि इस फिल्म में वह सभी किरदार होंगे जो सीजन 2 या सीजन 3 में मर चुके हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिर कार्य घोषणा कर दी गई है कि स्वयं को कब और कहां रिलीज किया जाने वाला है।

बड़े पर्दे पर आएगी मिर्जापुर द मूवी

कुछ दिनों पहले ही मिर्जापुर द मूवी की शूटिंग पूरी की गई है। आप टीम इसे सिनेमाघर में उतरने की तैयारी में लगी हुई है। आपको बता दें कि इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब यह बड़े पर्दे पर जबरदस्त भौकाल मचाने वाली है। खुद फरहान अख्तर ने इस बात की अनाउंसमेंट की है।

आउट हुआ पोस्टर

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम पेज से मिर्जापुर द मूवी का पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में सिंहासन गाड़ी से खींचता हुआ नजर आ रहा है। रेत पर ढेर सारी गाड़ी है और उसमे बैठे लोगों के हाथों में हथियार है पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है की गाड़ी के लिए इस बार भी खून खराबा होने वाला है।

कब होगी रिलीज

मिर्जापुर का पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में दर्शकों को पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रेया पिलगांवकर, सुशांत सिंह, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, मोहित मलिक, कुलभूषण खरबंदा, राजेश तैलंग और सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews