गांव पर बनी इस सीरीज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’, IMDb पर इसे 8.5 की रेटिंग मिली

ओटीटी पर पंचायत, ग्राम चिकित्सालय जैसी कई गांव पर बनी वेब सीरीज आपको मिल जाएंगी। इन वेब सीरीज में ग्रामीण परिवेश पर आधारित कंटेंट बताया जाता है, इसीलिए यह सीरीज दर्शकों को भी बेहद पसंद आती हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसी सीरीज में जबरदस्त उछाल आया है। ज़्यादातर सीरीज को या तो गांव से जोड़ा जाता है या उनसे आधारित बनाईं जाती हैं।
गांव पर बनी इस सीरीज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’, IMDb पर इसे 8.5 की रेटिंग मिली

ग्रामीण जीवन पर बनी पंचायत को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। इसके सभी सीजन सुपरहिट रहे। न सिर्फ पंचायत बल्कि ग्राम चिकित्सालय को भी खूब पसंद किया गया। ओटीटी पर ऐसी और भी कई वेब सीरीज हैं जो लोगों को पसंद आती हैं। अगर आप भी गांव पर बनी वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं। इसकी कहानी भी आपको गांव की याद दिलाएगी। हाल ही में सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी है। IMDb पर इसे 8.5 की रेटिंग मिली है।

दरअसल, जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, उसकी कहानी लगभग पंचायत सीजन 1 जैसी ही बनाई गई है। इसमें एक ग्राम प्रधान और बैंक कर्मचारियों की लड़ाई दिखाई देती है, जो अपने दादा के अपमान का बदला लेना चाहता है।

जानिए इस सीरीज का नाम क्या है?

दरअसल, इस सीरीज का नाम मिट्टी: एक नई पहचान है। इस सीरीज को 11 जुलाई को रिलीज़ किया गया था। सीरीज में ईश्वाक सिंह लीड रोल में नज़र आते हैं। अगर इस सीरीज की कहानी पर नज़र डाली जाए तो इसकी कहानी गांव के सामाजिक मुद्दों, किसान के कर्ज और खेती से रिलेटेड बनाई गई है। इस सीरीज में ईश्वाक सिंह ने राघव शर्मा का किरदार निभाया है। वह पहले एक एजेंसी में काम किया करते थे, लेकिन अपना करियर और ईश्वर राम छोड़कर उन्होंने गांव आने का निर्णय लिया। हालांकि, सीरीज की शुरुआत उनकी कंपनी से की जाती है, लेकिन दादा की मौत के बाद वे गांव लौट आते हैं।

कहां देख सकते हैं और क्या है कहानी?

लेकिन गांव में जाने के बाद राघव को यह जानकारी मिलती है कि उनके दादा ने मृत्यु से पहले 15 लाख रुपए का लोन लिया था, जिसे वे चुका नहीं पाए। उन्होंने मॉडर्न फार्मिंग के लिए बैंक से लोन लिया था, लेकिन उनका यह आइडिया फेल हो जाता है और उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाती है। इसके चलते राघव के परिवार की और मुसीबतें बढ़ जाती हैं और बैंक कर्मचारी लगातार लोन चुकाने के लिए परेशान करते हैं। जब राघव अपने दादा द्वारा लिया गया लोन चुकाने के लिए बैंक जाते हैं तो बैंक मैनेजर द्वारा दादा का अपमान किया जाता है। इसके बाद राघव मॉडर्न फार्मिंग के ज़रिए ही पैसा कमाने और बैंक का लोन चुकाने का संकल्प लेते हैं। यह कहानी बेहद ही शानदार है। इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं, जबकि MX Player पर यह बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews