धर्मेंद्र-हेमा और शाहरुख-काजोल नहीं, इस जोड़ी ने दी है सबसे ज्यादा हिट फिल्में, 130 फिल्मों में साथ किया काम

बॉलीवुड की फिल्में और सितारे अक्सर नए नए रिकॉर्ड्स बनाते रहते हैं। कई जोड़ियां ऐसी भी ही है, जिन्हें फिल्मों में दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। आज हम आपके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा देने वाली हिट जोड़ी के बारे में बताते हैं।
Most hit films

बॉलीवुड की हिट जोड़ी के बारे में अगर आपसे कोई पूछेगा तो आपको शाहरुख खान-काजोल, करिश्मा और गोविंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे नाम याद आने लगेंगे। जाहिर सी बात है इन जोड़ियों ने फिल्मी पर्दे पर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। अपनी शानदार कंपैटिबिलिटी को पर्दे पर पेश कर इन्होंने अपने किरदारों को हमेशा के लिए लोगों के दिल में बसा दिया है।

हमने आपको जितने भी नाम बताएं इन जोड़ियां को आपने एक नहीं दो नहीं बल्कि 5 या फिर इससे ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए देखा होगा। हर फिल्म में इनकी कमाल की बॉन्डिंग ने दर्शकों को दीवाना बनाया है। लेकिन आज हम आपको जिस जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं उसने पांच या 10 नहीं बल्कि 130 फिल्मों में साथ काम किया। यह बात हैरान करने वाली है लेकिन इस जोड़ी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार यह कौन सी जोड़ी है।

ये है सबसे हिट जोड़ी (Most Hit Films)

हम जिस हिट जोड़ी की बात कर रहे हैं वह हिंदी नहीं बल्कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी है। यह प्रेम और शीला के नाम से पहचाने जाते हैं। इन दोनों ने अपने करियर में 130 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में से लगभग आधी फिल्में ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

गिनीज बुक में दर्ज है नाम

प्रेम-शीला ने इतनी फिल्मों में एक साथ काम किया कि इनका नाम ही एक साथ लिया जाने लगा। मलयालम एक्टर प्रेम नजीर और शीला को 1962 से लेकर 1981 तक लगभग 130 फिल्मों में एक साथ काम करते हुए देखा गया। इतनी सारी फिल्में एक साथ करने की वजह से इन दोनों का नाम गिरने बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 1981 के बाद इस जोड़ी ने साथ में काम नहीं किया क्योंकि शीला शादी करके विदेश में सेटल हो गई थी। उधर 1989 में प्रेम नजीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि प्रेम ऐसे कलाकार है जिन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ये जोड़ियां भी है फेमस

फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोड़ियां में प्रेम और शीला ही नहीं है जिन्होंने 50 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ और जया बच्चन की जोड़ी ने 10 वहीं शाहरुख और काजल की जोड़ी ने अच्छे हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस को दी हैं। वहीं मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews