2 घंटे की इस फिल्म में थी किसिंग सीन की भरमार, 30 लिपलॉक देख घूम गया था दर्शकों का दिमाग

बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग कहानियों पर फिल्में बनाती है। कुछ फिल्मों की कहानी तो कुछ के सीन लोगों को हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने 30 किसिंग सीन के साथ लोगों को हैरान कर दिया था।
Most Kissing Scene

Film 3G

फिल्मों को अगर दर्शकों के बीच कुछ मशहूर बनता है तो उसके दमदार डायलॉग, एक्शन सीन या फिर शानदार कहानी होती है।यही वह चीज हैं जो दर्शकों को अट्रैक्ट करने का काम करती है। इसके अलावा लीड कैरेक्टर्स के बीच चलने वाली लव स्टोरी और रोमांस की हमेशा से दर्शकों को पसंद आया है।

बदलते हुए समय के साथ लव स्टोरी को पर्दे पर दिखाने का तरीका भी बदल गया है। पहले जहां हीरो हीरोइन का रोमांस फिल्म में फूलों और हंसो के जोड़े के पीछे दिखाया जाता था  वहीं अब यह सब कुछ बिना किसी ऑब्जेक्ट के स्क्रीन पर दिखाया जाता है। कई बार फिल्मों के लिप लॉक सीन दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताते हैं। जिसमें किसिंग सीन की भरमार थी।

2 घंटे की फिल्म 30 किसिंग सीन (Most Kissing Scene)

अगर कोई भी लव स्टोरी बनाई जा रही है तो लिप लॉक सीन उस फिल्म की यूएसपी माने जाते हैं। हालांकि, केवल रोमांटिक फिल्में ही नहीं बल्कि हॉरर फिल्म में भी जमकर हॉट सीन दिखाए जाते हैं। हम आपको जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वह भी एक हॉरर थ्रिलर ही है, जिसे साल 2013 में पड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। 3G नाम की इस फिल्म में अभिनेता नील नितिन मुकेश और एक्ट्रेस सोनल चौहान को देखा गया था। इस फिल्म में एक दो या दस नहीं बल्कि पूरे 30 किसिंग सीन थे।

जमकर हुई थी चर्चा

2 घंटे की इस फिल्म में हर एक सीन के बाद एक किसिंग सीन देखने को मिलता है। जब फिल्म रिलीज हुई थी तो लोग हैरान हो गए थे। इतना ही नहीं इसके लिप लॉक सीन ने इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की फिल्म मर्डर को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, जब बाद में इसकी खूब चर्चा हुई तब एक्ट्रेस सोनल ने बताया था कि इसमें 30 से कम सीन थे।

जमकर विवादों में रही 3G

अक्सर फिल्मों के इंटिमेट और हॉट सीन की वजह से काफी विवाद होते हैं। सेंसर बोर्ड भी कुछ सीन पर कैंची चलाता है तो कुछ की वजह से फिल्म को पास ही नहीं किया जाता। जब 3G को रिलीज किया गया तब सबसे बड़ा सवाल लोगों के दिमाग में यही था कि आखिरकार इसे कैसे पास कर दिया गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी लेकिन अपने दृश्यों को लेकर इसकी काफी चर्चा हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews