जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Mouni Roy, जानिए कौन है जिसके साथ लेंगी सात फेरे

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Mouni Roy, जानिए कौन है जिसके साथ लेंगी सात फेरे

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज़ से धमाल मचाती रहती हैं। टीवी का चर्चित शो ‘नागिन’ से घर-घर में छाने वाली मौनी रॉय की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। जी हां, रिपोर्टस् के मुताबिक मौनी जल्द ही शादी रचाने वाली हैं। कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि वह दुबई बिजनेसमैन सूरज नंबियार (Suraj Nambiar) को डेट कर रही हैं। वहीं अब खबरें हैं कि मौनी अपने पार्टनर सूरज के साथ जनवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- MP News : राष्ट्रगान के समय खड़े नहीं हुए सांसद, Video हुआ वायरल

कई समय से चर्चा थी कि मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उन्हें कई बार साथ में छुट्टियां बिताते और घूमते देखा गया है। रिपोर्टस् के मुताबिक मौनी की मां सूरज के पैरेंट्स से शादी को लेकर मंदिरा बेदी के घर में मिली थीं। वहीं अब कहा जा रहा है कि दोनों दुबई में ही शादी करेंगी। मौनी रॉय के कजिन ने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी और दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

फिलहाल इस खबर पर अब तक मौनी राय और सूरज नांबियार ने पुष्टि नहीं की है। लोकिन ये खबर कितनी सच है और कितनी गलत ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। और अगर ये खबर सच है तो मौनी के फैंस के लिए ये बड़ी गुड न्यूज नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Mouni Roy, जानिए कौन है जिसके साथ लेंगी सात फेरे