मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, हॉटनेस पर फिदा हुए फैंस, दिशा पाटनी ने किया कमेंट

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, हॉटनेस पर फिदा हुए फैंस, दिशा पाटनी ने किया कमेंट

Mouni Roy : मौनी रॉय भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने प्रमुख काम के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शोज़ में अभिनय किया है। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल “क्या वक़्त की है रोशनी” से की थी जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद उन्होंने “नागिन” सीरियल के किरदार से पहचान प्राप्त की। वह इस सीरियल में नागिन के किरदार में अपनी अद्वितीय अदाओं के लिए प्रसिद्ध हुईं और बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा दिया। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की…

देखें वीडियो

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्हें समुद्र किनारे नंगे पांव रेट पर अदाएं बिखरते देखा जा सकता है, जिसमें वह सफेद रंग के टू पीस में नजर आ रही हैं। साथ ही उनके खुले बाल खूबसूरती पर चार चांद लग रहे हैं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर कुमार द्वारा गाया गया गाना चला जाता हूं बज रहा है। जिसे देखकर फैंस उनकी तारिफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

दिशा ने किया कमेंट

जिसे शेयर करते हुए मोनी राय ने कैप्सन में लिखा, “मेरा खूबसूरत बू द्वारा प्यार से उपहार में दिया गया आउटफिट (आप जानते हैं कि आप कौन हैं)”। इस पोस्ट मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “तुम कितनी सुंदर हो और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं”।

मौनी का करियर

बता दें कि मौनी रॉय की शुरुआत टेलीविजन सीरियल्स से नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। जिसके बाद वो टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सीरियल्स में काम करने लगीं। मौनी रॉय की शुरूआती करियर के दौरान वे कई म्यूजिक वीडियोज़ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आईं। जिसके बाद वे कला के क्षेत्र में अपना स्थान बनाने के लिए मुंबई आईं। उन्होंने अपने करियर का आरंभ टेलीविजन सीरियल से किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews