Mr. India में कॉकरोच ने पी थी शराब, Old Monk में डुबकी लगाकर की एक्टिंग

Mr. India में कॉकरोच ने पी थी शराब, Old Monk में डुबकी लगाकर की एक्टिंग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आपने अक्सर सुना होगा कि कोई एक्टर अपने कैरेक्टर में पूरी तरह डूबने के लिए उसे फॉलो करने लगता है या उसकी आदतें अपना लेता है। जैसे किसी स्पोर्ट पर्सन का रोल निभाना हो तो उस स्पोर्ट को खेलना या फिर किसी तवायफ के रोल के लिए उनके इलाके में जाकर रिसर्च करना और कई बार तो शराबी का रोल करने के लिए थोड़ी बहुत शराब का सहारा भी ले लेते हैं। लेकिन क्या आप कभी ये सोच सकते हैं कि फिल्म में रोल करने के लिए एक कॉकरोच (cockroach) को शराब पिलाई जाए।

Skin Care : स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है वर्जिन कोकोनट ऑयल, जानें इस्तेमाल का सही तारीख

ये मजेदार वाक़या हुआ फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) के दौरान और इसे कुछ समय पहले खुद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दरअसल इस फिल्म में एक सीन था जिसमें श्रीदेवी (Sridevi) और कॉकरोच का एनकाउंटर होता है। इसमें श्रीदेवी को कॉकरोच से डरते हुए दिखाना था, लेकिन असलियत में भी वो इनसे बहुत डरती थी। इसलिए शूटिंग से पहले उस कॉकरोच को Old Monk के छोटे से पूल में डाल दिया गया। इसके बाद तो कॉकरोच की परफॉर्मेंस देखने लायक थी। वो यूं लड़खड़ाकर चला जैसे कोई शराबी झूमता है। और हो भी क्यों न..आखिर तो सच में वो शराब में डूबकर आया था।

मिस्टर इंडिया अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी। इस ब्लॉकबस्टर के कई डायलॉग और सॉन्ग आज भी हमारे ज़हन में हैं। ‘मोगेंबो खुश हुआ’ अब भी लोग अपनी आम जिंदगी में कभी न कभी बोल ही देते हैं। वहीं ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ अब भी अंताक्षरी का एक जरुरी गीत है। इस फिल्म ने अपने समय में इतिहास बनाया था और उस दौर की ये एक कमाल की साइंस फिक्शन और लव स्टोरी थी। अनिल कपूर और श्रीदेवी की केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही है वहीं अमरीश पुरी ने खलनायकों के लिए एक लेवल सेट कर दिया था। आज भी ग्रेट खलनायकों की बात हो तो मोगेंबो हमेशा पहली पंक्ति में होता है। लेकिन इस फिल्म में कॉकरोच की भूमिका कितनी अहम थी, ये बात ज्यादातर लोगों को शायद आज ही पता चली होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews