Mrunal Thakur को सरेआम मिला शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

Mrunal Thakur

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं और हमेशा ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

एक्ट्रेस को अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है जो फैंस को बहुत पसंद आती है और उनकी तारीफों के पुल बांधे जाते हैं। कई बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में भी आ जाती हैं और उनकी एक वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है।

इस वीडियो में मृणाल का लुक्स तो कमाल का है ही लेकिन यहां किसी और चीज की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उनकी इस वीडियो पर एक फैन ने उन्हें शादी का प्रपोजल दे दिया है जिसकी हर जगह चर्चा की जा रही है।

Mrunal Thakur को मिला प्रपोजल

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्लो मोशन में बनाया गया एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह अपनी ज्वेलरी दिखाती हुई अलग-अलग पोज दे रही थी।

वीडियो में उन्हें काउच पर बैठते हुए अपने लिविंग रूम की झलक दिखाते हुए भी देखा गया था। इसके बाद वह अपने बालों को ब्रश कर रही थी और कैमरा को देख कर मुस्कुरा रही थी। इसके कैप्शन में उन्होंने फीलिंग क्यूट बाद में डिलीट हो सकता है लिखा हुआ था।

एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी ये यह अदाएं फैंस को बहुत पसंद आई। वीडियो सामने आते ही इस पर लाइक्स आने का सिलसिला शुरू हो गया और कई सारे कमेंट भी आने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मेरी तरफ से रिश्ता पक्का हो गया है जिसका एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा मेरी तरफ से इस रिश्ते के लिए ना है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस कमेंट के अलावा अन्य यूजर्स मृणाल ठाकुर की सुंदरता की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। कोई उन्हें इस वीडियो को डिलीट करने का मना कर रहा था तो कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा था। वहीं एक्ट्रेस ने यूजर को शादी की बात पर जो जवाब दिया है उस पर सभी फैन का मजाक बनाते दिखाई दिए और लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस ने गजब की बेज्जती कर दी है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

मृणाल बॉलीवुड के साथ तेलुगु फिल्मों में एक्टिव हैं और हाल ही में उन्हें दुलकर सलमान के साथ सीता रामम में देखा गया था। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी के गाने कुड़िए नी तेरी वाइब में देखा गया था।

आने वाले समय में मृणाल को इशान खट्टर के साथ वॉर ड्रामा पिपा में देखा जाने वाला है। वहीं वो आदित्य रॉय कपूर के साथ 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म गुमराह में भी नजर आने वाली हैं। ये तमिल फिल्म थाडम का हिंदी रीमेक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews