वापस लौट रहे हैं 90 के दशक के ये 2 खूंखार विलेन, पोस्टर शेयर कर फैंस को दी अपडेट

हिंदी फिल्मों में जितनी पहचान हीरो को मिलती है उतनी ही पहचान विलेन को भी मिलती है। 90 के दशक में कई ऐसे चेहरे हुए हैं जिन्होंने अपने खूंखार किरदार से दर्शकों के दिल पर राज किया है। यह आज हम आपको ऐसे ही दो नेगेटिव कैरेक्टर्स के बारे में बताते हैं, जो जल्द वापस आएंगे।
Mukesh Rishi and Dilip Tahil

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे हुए हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कभी किसी सितारे का एक्शन तो कभी किसी का रोमांस पसंद किया गया। कुछ सितारे ऐसे भी हुए जिन्होंने अपनी एक्टिंग और लुक से दर्शकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया। यह इंडस्ट्री के ऐसे विलेन बने कि इन्हें आज भी याद किया जाता है।

दिलीप साहिल और मुकेश ऋषि यह दोनों चेहरे तो आपको याद ही होंगे। इन्होंने 90 की दशक में फिल्मों में विलेन के जो किरदार निभाए हैं वह लोगों का दिल थर्राने के लिए काफी हैं। ये दोनों इंडस्ट्री में अब भी सक्रिय हैं और छोटे-मोटे किरदार निभाते रहते हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि यह दोनों कुछ बड़ा और नया अपने दर्शकों के लिए लेकर आने वाले हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में अपडेट दिया है।

शेयर कर सोशल मीडिया पोस्ट

दिलीप ताहिल और मुकेश ऋषि ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोस्ट शेयर की है। इसमें दोनों के भयानक पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। दिलीप ताहिल पुराने रेट्रो लुक में दिखाई दे रहे हैं। AI से की गई इस इमेज के ऊपर कहर लिखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Dalip Tahil (@daliptahil)

मुकेश ऋषि का पोस्टर भी मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। खूनी लोक के साथ इस पर जख्म लिखा हुआ है। इन दोनों कलाकारों ने पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा कुछ डरावना होने वाला है आगे की जानकारी के लिए साथ बने रहें। इन दोनों ने यह साफ नहीं किया है कि आगे क्या होने वाला है लेकिन यूजर्स को अंदाजा है कि यह फिल्मों में अपनी दमदार वापसी कर सकते हैं।

फैंस हुए एक्साइटेड

इन दोनों सितारों के पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड गए हैं। एक यूजर का सवाल था कि आप क्या करने वाले हैं वह भी साथ मिलकर। दूसरे यूज़र ने कहा इन ओरिजिनल बैलेंस की जगह कोई नहीं ले सकता यह हमेशा बेस्ट थे। इसके अलावा कई सारे कमेंट इन पोस्टर्स पर नजर आ रहे हैं।

दोनों सितारों ने कमाया खूब नाम

दिलीप ताहिर जब विलेन के किरदार में पर्दे पर आते थे जब हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। उन्होंने जो नेगेटिव किरदार निभाए हैं, उसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक्टर को कयामत से कयामत तक, बाजीगर, राजा, अंकुर, हम हैं राही प्यार के जैसी हिट फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। उन्हें कुछ टीवी सीरियल में भी देखा गया। आखरी बार वो राजकुमार राव और सानिया मल्होत्रा के साथ हिट द फर्स्ट केस में दिखाई दिए थे।

मुकेश ऋषि की बात करें तो उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। उन्हें आखिरी बार विनय विद्याराम फिल्म में देखा गया था। वह गुंडा, कोई मिल गया, सरफरोश, साजन चले ससुराल, लोफर और राम श्याम जैसी फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदार के लिए पहचाने जाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews