मुमताज की खूबसूरती पर दिल हार बैठा था बॉलीवुड का ये फेमस डायरेक्टर, हजारों बार शादी के लिए किया प्रपोज

मुमताज अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि एक मशहूर डायरेक्टर उनके प्यार में पूरी तरह से दीवाना हो गया था।
Mumtaz

मुमताज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस थी। जिनकी खूबसूरती के सभी दीवाने थे। वह भले ही पुराने जमाने की अदाकारा हैं लेकिन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं क्योंकि आज की यंग जनरेशन भी उन्हें अच्छी तरह से जानती है। इंडस्ट्री को उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी और अपनी खूबसूरती से हमेशा ही लोगों को दीवाना बनाया।

मुमताज इतनी ज्यादा सुंदर थी कि कई लोग उनके दीवाने थे। आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्ट के बारे में बताते हैं। जो उस समय बहुत मशहूर थे और उनकी खूबसूरती देखकर दीवाने हो गए थे। उन्होंने एक्ट्रेस को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार प्रपोज किया लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी हां नहीं किया और उनके प्यार को ठुकरा दिया।

मुमताज के दीवाने थे यश चोपड़ा (Mumtaz)

मुमताज के प्यार में दीवाना हुआ यह डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे महान निर्देशकों में से एक यश चोपड़ा थे। उन्हें एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। उन्होंने कई बार प्रपोज भी किया लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार मना कर दिया। अपने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान एक्ट्रेस ने खुद ही बताया था कि यशराज फिल्म के फाउंडर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन वह हर बार मना कर दिया करती थी। यश अक्सर उनके घर जाते थे और शादी के लिए प्रपोज करते थे लेकिन एक्ट्रेस कभी भी उनकी तरफ अट्रेक्ट नहीं हुई और उन्होंने यश चोपड़ा से शादी नहीं की।

1000 बार ठुकराया शादी का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने खुद ही बताया था कि यश चोपड़ा ने उन्हें कम से कम हजार बार शादी के लिए पूछा होगा। एक्ट्रेस का कहना था कि ‘मुझे उनसे प्यार नहीं था तो मैं उनसे शादी कैसे करती। वह मुझसे कहते थे मोटी मैं तुमसे प्यार करता हूं मुझसे शादी कर लो। करीब रिश्तो के बीच केमिस्ट्री होनी चाहिए लेकिन वह केमिस्ट्री हमारे बीच नहीं थी ऐसे में हम शादीशुदा कपल के तौर पर कैसे रह सकते थे।’ अब मुमताज और यश चोपड़ा के बीच हुई इस बातचीत में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यश की दीवानगी के किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews