जर्मनी में हादसे की शिकार हुई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

जर्मनी में हादसे की शिकार हुई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : छोटे पर्दे चर्चित शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में बबीता का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता जर्मनी में हादसे का का शिकार हो गई। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को बताया कि हादसे में उनके घुटने पर गंभीर चोट भी आई है। मुनमुन दत्ता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।’ वहीं, इस खबर से फैंस उनके जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

मुनमुन दत्ता को नई-नई जगहों पर घुमना बेहद पसंद है इसलिए वो अक्सर ही कहीं भी अपनी छुट्टियां मनाने चली जाया करती हैं। बता दें अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके कारण वो कई बार विवादों से भी घिर चुकीं हैं। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर माफी भी मांगनी पड़ी है। दरअसल, मुनमुन ने वीडियो डाला था जिसके बाद वो बड़े विवाद में आ गई थी। इसमें वीडियो में अभिनेत्री ने कहा था कि, ‘मैं यूट्यूब पर आने वाली हूं। मैं अच्‍छा दिखना चाहती हूं। मैं किसी की तरह नहीं दिखना चाहती।’

सोशल मीडिया पर मांगी थी माफी

जब विवाद गहराता गया तो उन्होंने इस पोस्ट को वहां से हटा दिया लेकिन उन्होंने माफी मांगनी पड़ी थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह उस वीडियो के संदर्भ में है। जिसे मैंने 10 मई को पोस्‍ट किया था, जहां मेरे द्वारा इस्‍तेमाल किए गए एक शब्‍द का गलत अर्थ लगाया गया। ये अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से नहीं कहा गया था। मुझे इसका सही अर्थ नहीं पता था। एक बार जब मुझे इसके बारे में बताया गया, तो मैंने तुरंत ही वीडियो के उस पार्ट को हटा दिया। मेरे दिल में हर जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्‍यक्ति के लिए सम्‍मान है। समाज या राष्‍ट्र में उनके योगदान को मैं स्‍वीकार करती हूं। मैं ईमानदारी से हर एक व्‍यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं। मुझे उसके लिए खेद है।’

चर्चित धारावाहिकों में से एक

वहीं, अगर अब हम बात करें छोटे पर्दे के सबसे चर्चित धारावाहिकों के बारे में तो उनमें “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” का नाम भी शामिल है जो कि सभी के चेहरे पर स्माइल लाता है। जिसे देखने के लिए दर्शकों को हमेशा इंतराज रहता है। दुनिया में किसी को अपनी अदाकारी से हंसाना सबके वश की बात नहीं है। इस शो के जितने भी कलाकार हैं वो अपनी अदाकारी से अपने दर्शकों को हंसाकर उन्हें इंटरटेन करते हैं। केवल इतना ही नहीं इस शो को भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों का प्यार मिला है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews