Hindi News

सस्पेंस से भरी है ये मिस्ट्री मूवी, IMDb पर 8.1 रेटिंग, अब प्राइम वीडियो पर भी मचा रही धमाल

Written by:Ronak Namdev
Published:
अगर आप वीकेंड पर घर पर ही कोई दमदार फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो आप सेक्शन 375 देख सकते हैं। दरअसल, यह एक ऐसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें न मर्डर है, न खून-खराबा, फिर भी सस्पेंस का लेवल इतना ज्यादा है कि आप सोचते ही रह जाएंगे कि आखिर आगे क्या होगा।
सस्पेंस से भरी है ये मिस्ट्री मूवी, IMDb पर 8.1 रेटिंग, अब प्राइम वीडियो पर भी मचा रही धमाल

क्या आप भी मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन है अगर आप ऐसी फिल्म देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है तेरा साला आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भरपूर सस्पेंस देगी। ऐसे में आप वीकेंड पर इस फिल्म को देख सकते हैं। आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस खबर में हम आपको इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी देंगे और आपको इस फिल्म की कहानी भी बताएंगे।

दरअसल अक्सर लोग ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं और जब भी कोर्ट कचहरी की फिल्म आती है तो लोगों का भरपूर प्यार मिलता है । चाहे वह जोली एलएलबी जैसी फिल्म हो या कोई और। जौली एलएलबी को भी इसी तरह भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में आप इस फिल्म को भी देख सकते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

बता दें कि फिल्म की कहानी एक रेप केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कानून, सबूत और मानवता जैसे बड़े मुद्दों पर सवाल उठाती है। अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा लीड रोल में हैं, और दोनों की एक्टिंग फिल्म को अलग ही स्तर पर ले जाती है। अक्षय खन्ना जहां एक चालाक और मजबूत वकील बने हुए हैं, वहीं ऋचा चड्ढा एक ईमानदार और हमेशा सच्चाई के लिए लड़ने वाली वकील के किरदार में हैं हालांकि फिल्म में न कोई मार-धाड़ है, न ही ज्यादा वाला ड्रामा, फिर भी हर सीन में कुछ ऐसा है जो आपको सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर सच क्या है और झूठ क्या। मीरा चोपड़ा, राहुल भट और श्रीस्वरा जैसे कलाकार भी शानदार एक्टिंग करते हैं।

आखिर क्यों है 8.1 की IMDb रेटिंग?

दरअसल, इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार स्क्रिप्ट और एक्टिंग है। बिना मार धाड़ या बड़े-बड़े एक्शन सीन के, फिल्म एक बेहतरीन थ्रिलर का एहसास देती है। डायरेक्टर अजय बहल ने कहानी को इस तरह बनाया है कि हर डायलॉग, हर मोड़ मायने रखता है। बता दें कि IMDb पर फिल्म को 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है, जो दर्शकों के भरोसे और पसंद को दिखाती है। अगर आप सोचते हैं कि कोर्टरूम ड्रामा बोरिंग होते हैं, तो सेक्शन 375 आपकी सोच बदल सकती है। यह फिल्म करीब 2 घंटे 5 मिनट की है और प्राइम वीडियो पर आसानी से उपलब्ध है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews