बदले की कहानी पर बनी यह फिल्म कर देगी आपको इमोशनल, 7.6 रेटिंग वाली मिस्ट्री-थ्रिलर को देख हिल जाएगा आपका दिमाग

इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का जादू छाया हुआ है। इन फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। इसकी कहानी आपको चौंका देगी। IMDb पर भी इस फिल्म को शानदार रेटिंग दी गई है। 
बदले की कहानी पर बनी यह फिल्म कर देगी आपको इमोशनल, 7.6 रेटिंग वाली मिस्ट्री-थ्रिलर को देख हिल जाएगा आपका दिमाग

रिवेंज को लेकर जब भी फिल्म या वेब सीरीज बनाई जाती है तो दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक इन फिल्मों को लोग पसंद करते हैं, जिसके कारण इन्हें जबरदस्त सफलता प्राप्त होती है। ऐसे ही एक कहानी पर बनी फिल्म के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बदले पर आधारित है लेकिन इसका क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह से चौंका देगा।

अगर आपने इरफान खान स्टारर यह फिल्म देख ली तो आप अब तक की देखी हुई सभी फिल्में भूल जाएंगे। यह फिल्म आपको बेहद इमोशनल कर देगी, साथ ही आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी। इस फिल्म में बदले की कहानी दिखाई गई है, लेकिन इतना शांत तरीका अपनाते हुए बदला शायद आपने कभी नहीं देखा होगा।

जानिए फिल्म का नाम

दरअसल, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसे IMDb पर 7.6 की रेटिंग दी गई है। फिल्म 2 घंटे 13 मिनट की है, जिसे साल 2016 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं, जबकि यूट्यूब पर भी इसे फ्री में देखा जा सकता है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम “मदारी” है। यह फिल्म इरफान खान की है। इरफान खान के अलावा इस फिल्म में जिमी शेरगिल और विशेष बंसल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसकी कहानी आपको बेहद प्रभावित कर देगी। इस फिल्म में इरफान खान एक किडनैपर की भूमिका निभाते हैं, हालांकि वह असल में किडनैपर नहीं होते।

फिल्म की कहानी कर देगी आपको इमोशनल

फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह बाप और बेटे के रिश्ते को लेकर बनाई गई है। इरफान खान एक मिडल क्लास मैन की भूमिका निभाते हैं, जबकि उनका बेटा बेहद छोटा होता है। वह एक ब्रिज हादसे में मर जाता है। इस ब्रिज के निर्माण में इंजीनियरिंग और राजनीति के कारण खामियां रहती हैं, जिसके चलते वह गिर जाता है। इसके बाद इरफान खान बदला लेने के लिए एक मंत्री के बेटे को किडनैप कर लेते हैं। हालांकि, मंत्री के बेटे और इरफान खान के बीच का रिश्ता बेहद शानदार हो जाता है। अब क्या इरफान खान मंत्री के बेटे को मारते हैं या नहीं, यह जानने के लिए आपको एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म बेहद जबरदस्त है और इसकी कहानी बेहद इमोशनल है। अंत तक आप स्वयं को रोने से रोक नहीं पाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews