हिलाकर रख देगी आपको यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म! IMDb पर इसे मिली है शानदार रेटिंग, यहां जानिए इसका नाम

अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप पिछली देखी हुई सभी मिस्ट्री फिल्मों को भूल जाएंगे। यह फिल्म आपको रोमांच से भर देगी और इसमें मौजूद भरपूर सस्पेंस आपको आखिरी तक देखने पर मजबूर कर देगा।
हिलाकर रख देगी आपको यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म! IMDb पर इसे मिली है शानदार रेटिंग, यहां जानिए इसका नाम

फिल्म के अलग-अलग जॉनर को लोग पसंद करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस थ्रिलर मूवी पसंद की जाती हैं। आज ओटीटी पर ढेर सारी फिल्में उपलब्ध हैं, जिनका आनंद आप कभी भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको रिलीज के समय थिएटर जाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप घर बैठे अपने फोन पर नई फिल्मों का मजा ले सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगभग सभी जॉनर की फिल्में मिल जाती हैं, चाहे वह रोमांटिक ड्रामा हो, एक्शन ड्रामा हो या फिर हॉरर फिल्म ही क्यों न हो।

कई लोगों को मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में बेहद पसंद आती हैं। इस तरह की फिल्मों में भरपूर ड्रामा और सस्पेंस होता है। आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक बेस्ट रेटेड मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अंत तक देखते रह जाएंगे। यह बेहद शानदार फिल्म है।

जानिए क्या है इस फिल्म का नाम?

थ्रेशर इस फिल्म का नाम ‘सूक्ष्मदर्शनी’ है। इस फिल्म को एमसी जितिन ने डायरेक्ट किया है। यह मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म पिछले साल 22 नवंबर को रिलीज़ की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भरपूर कमाई की थी, वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के दो महीने बाद इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 11 जनवरी 2025 को ओटीटी पर आई थी और इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी शामिल हैं। यह आईएमडीबी की टॉप-रेटेड मूवीज़ में से एक है, और इसकी मिस्ट्री दर्शकों को रोमांचित कर देती है।

जानिए आईएमडीबी पर इसे कितनी रेटिंग दी गई है

दरअसल, इसमें मैनुएल नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो एक मिडिल-क्लास इलाके में अपनी मां के साथ शिफ्ट हो जाता है। लेकिन मैनुएल की मां को भूलने की बीमारी होती है। हालांकि, पड़ोस में रहने वाली प्रिया को उस पर शक हो जाता है। फिर अचानक, एक दिन मैनुएल की मां गायब हो जाती है। इसके बाद, प्रिया और उसकी दो सहेलियां इस पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर देती हैं। इस फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद शानदार है। हालांकि, कहानी आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह फिल्म भरपूर ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 रेटिंग दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews