Hindi News

किसी परी से कम खूबसूरत नहीं अजय की बहन नीलम देवगन, बेटा भी कर चुका है फिल्मों में काम

Written by:Ronak Namdev
Published:
अजय देवगन बॉलीवुड में बड़ा नाम है, आए दिन खबरों में बने रहते हैं। लेकिन अजय देवगन के परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि उनकी एक बहन भी है, जिसके साथ उनका बहुत ही प्यारा रिश्ता है।
किसी परी से कम खूबसूरत नहीं अजय की बहन नीलम देवगन, बेटा भी कर चुका है फिल्मों में काम

अजय देवगन बॉलीवुड में एक बहुत बड़ा नाम है। अजय देवगन आए दिन खबरों में बने रहते हैं, लेकिन कई लोगों को उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अजय देवगन की एक खूबसूरत बहन भी हैं, जिनका नाम नीलम देवगन गांधी है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी नीलम के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

90 के दशक के फेमस कपल्स में शामिल हैं अजय और काजोल

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। 90 के दशक में दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं और इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं।

2 महीने का हनीमून, लेकिन जल्दी लौट आए

वैसे तो अजय देवगन और काजोल को शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो नहीं जानता हो। दोनों की आपस में काफी अच्छी जुगलबंदी है। काजोल ने मीडिया में बताया था कि अजय ने उनसे 2 महीने के लिए हनीमून पर ले जाने का वादा किया था। शादी के बाद ही अजय ने वर्ल्ड टूर का प्लान बना लिया था, लेकिन जब दोनों हनीमून पर गए, तो कुछ ही समय बाद अजय ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर घर वापस आने की बात कह दी। काजोल ने बताया कि अजय ने उनसे कहा था कि उन्हें थकावट लग रही है, लेकिन उसी समय काजोल ने भी अजय से कह दिया था कि “तुम बहाने बना रहे हो ताकि तुम्हें घर जाने का मौका मिल जाए।”

अमन देवगन की मां हैं नीलम

आपको बता दें कि नीलम देवगन गांधी का बेटा अमन देवगन है। अमन का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम दानिश देवगन है। अमन देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया था। इसके अलावा, इस फिल्म में रवीना टंडन की बेटी राशा भी थीं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews