
Neetu Kapoor Ignored Alia Bhatt : बीते 14 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आया। इस मौके पर मुंबई में खास इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी बॉलीवुड स्टार्स, मंत्री, क्रिकेटर्स नजर आए। वहीं, 40 शहरों के 145 सिनेमाघर में राज कपूर की बेहतरीन क्लासिकल पॉपुलर फिल्मों को मात्र ₹100 में दिखाया गया।
वहीं, इवेंट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट को इग्नोर करती हुई नजर आ रही है।
वीडियो वायरल
दरअसल, मुंबई में आयोजित किए गए इवेंट में पहुंचने से पहले हर किसी ने राज कपूर और उनकी फिल्मों से जुड़ी पोस्टर के आगे पोज दिया। इस दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, रिद्धिमा, करिश्मा सहित अन्य कपूर फैमिली उपस्थित थे। इसी बीच रणबीर कपूर की मां नीतू जब इवेंट में पहुंची, तब अपनी मां को देखते ही रणबीर ने उन्हें लेने के लिए अपनी पत्नी आलिया भट्ट को भेजा। जिसके बाद आलिया नीतू कपूर के पास पहुंची और मां-मां कहने लगी, लेकिन नीतू ने अपनी बहू को बुरी तरह इग्नोर किया और आगे बढ़ गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए ये कमेंट
वीडियो में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्र ने लिखा कि सास तो आखिर सास होती है, चाहे अपनी हो या सेलिब्रिटी की। एक यूजर्र ने लिखा रहे कि फैमिली फंक्शन में सास का बहू को तेवर दिखाना परमानेंट है। तो वही एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कमेंट किया कि इतिहास गवाह है एक औरत को सबसे ज्यादा दुख औरत ही देती है, कभी सुना है ससुर दामाद को दुख देता है। एक अन्य यूजर्र ने लिखा, कहानी घर-घर की चल रही है सबके घर में यही होता है कोई बड़ी बात नहीं है।
सास-बहु के रिश्ते में चल रही टेंशन
इस वीडियो को देखकर फैंस ऐसा भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सास और बहू के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। उनके रिश्ते में जरूर टेंशन चल रही है। वहीं, इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीर नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया भट्ट और बेटी के साथ नजर आ रही है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था, “मिस यू कपूर साहब!”

ऐसे में सास और बहू के रिश्ते को लेकर वायरल वीडियो को लेकर फिलहाल किसी का कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

