
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी को अभी कुछ ही समय हुआ है और उनके झगड़े सामने आने लगे हैं। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) एक दूसरे का साथ हाथापाई कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो असल झगड़े का नहीं, बल्कि मस्ती मजाक में बनाया गया है।

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। अब उन्होने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे थोड़ी ही देर में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। इसमें वो अपने पति रोहनप्रीत के साथ हाथापाई करती नजर आ रही है। मस्ती करते हुए बनाए गए इस वीडियो को उनके फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है ‘शादी के बाद के हालात’ तो वहीं दूसरा लिखता है ‘आप लोग इतने क्यूट क्यों हो’। #NehuPreet के वीडियो ने कुछ ही देर में धमाल मचा दिया है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

