गरीब बच्चों को पैसे बाट रही थी नेहा कक्क्ड़ तब हुआ कुछ ऐसा, रोने लगी सिंगर, वीडियो वायरल

neha kakkar

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्क्ड़ (Neha Kakkar) आए दिन अपनी ख़बरों, फोटो और वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। आए दिन इसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। नेहा कक्क्ड़ की फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है। ये सिंगर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। अभी हाल ही में इनकी एक पुरानी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ गरीब बच्चों को 500 के नोट बाटती दिखाई दे रही है।

Must Read : महिलाओं में दिख रहे है ये 5 लक्षण तो हो जाए सावधान! टेस्टोस्टेरोन बढ़ने के हैं संकेत

लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि वह रोने लग जाती है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा भी क्या हुआ जो वह रोने लग गई, तो आपको बता दे, नेहा कक्क्ड़ गरीब बच्चों को जब 500 के नोट बाट रही थी तब अचानक से कुछ बच्चे वहां आ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ बच्चे तो उनकी कार पर पैसे लेने के चक्कर में झूम गए। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा कक्क्ड़ की आंख में आए आंसू –

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

जानकारी के मुताबिक, नेहा कक्कड़ कार में रोती हुई नजर आ रही है। दरअसल, ये वीडियो एक रेस्तरां का है। जब वह बाहर आकर अपनी कार में बैठती है तो कुछ बच्चे आ जाते है जो उनसे रुपए मांगते है। तभी गार्ड आ जाता है और उन्हें हटाता है। लेकिन वह हटते नहीं है और कार पर चढ़ने की कोशिश करते है। इतने में चिल्लम-चिल्ली होने लग जाती है। ऐसे में शोर शराबा देख नेहा की आँखों से आंसू आने लग जाते है। आप भी वीडियो में देख सकते है नेहा कक्कड़ कितना घबरा जाती है। और ड्राइवर की तरफ मुंह कर के बैठ जाती है।

इस वीडियो को देख फैंस काफी ज्यादा नाराज हुए। बता दे, वीडियो देख फैंस ने कहा कि वहां खड़े लोग ये सब देख रहे थे कुछ किया क्यों नहीं। इतना ही नहीं फैंस ने पेपराजी से भी सवाल जवाब किए है। आप देख सकते है इतना सब होने के बाद भी किसी ने बच्चों को वहां से हटाया नहीं। कुछ लोग तो ये भी कह गए कि वह सभी बच्चे भिखारी नहीं बल्कि चोर है। नेहा को रोते हुए देख फैंस खुद पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews