कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं साई पल्लवी? यहां जानिए ‘रामायण’ की ‘सीता’ की लाइफस्टाइल

साउथ सिनेमा की टैलेंटेड और नेचुरल एक्ट्रेस साई पल्लवी नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में सीता का रोल निभा रही हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वो एक सर्टिफाइड MBBS डॉक्टर हैं। फिल्मों में नो-मेकअप लुक से मशहूर साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
साई पल्लवी

साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत डांसिंग रियलिटी शोज से की थी और धीरे-धीरे फिल्मों में एक्टिंग से पहचान बनाई। उनके नेचुरल लुक और बिना मेकअप के ऑनस्क्रीन नजर आने की वजह से फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। साउथ की तमिल, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में उनकी फिल्मों ने बड़ी हिट्स दी हैं।

दरअसल अब वे नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं। वहीं इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। बता दें कि इस पौराणिक फिल्म के लिए उन्होंने दोनों पार्ट्स के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो किसी भी बॉलीवुड डेब्यू एक्ट्रेस के मुकाबले में बहुत बड़ी रकम मानी जाती है।

मेडिकल डिग्री लेकर बनीं स्टार एक्ट्रेस

दरअसल बहुत कम लोग जानते हैं कि साई पल्लवी एक्टिंग से पहले पढ़ाई में भी टॉप थीं। बता दें कि उन्होंने जॉर्जिया के ‘Tbilisi State Medical University’ से MBBS की डिग्री ली है। पढ़ाई के साथ-साथ वो डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी एक्टिव थीं। मेडिकल की डिग्री के बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला लिया। उनकी डेब्यू फिल्म ‘Premam’ (मलयालम) ने ही उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘Fidaa’, ‘Middle Class Abbayi’, ‘Shyam Singha Roy’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। खास बात ये रही कि उन्होंने कभी भी ग्लैमरस अवतार या हैवी मेकअप का सहारा नहीं लिया, और फिर भी उनकी एक्टिंग हर बार लोगों के दिलों को छू गई।

करोड़ों की मालकिन हैं साई पल्लवी

दरअसल साई पल्लवी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सादगी और ईमानदार छवि के लिए जानी जाती हैं। वो फिल्मों में विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से दूर रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग ₹47 करोड़ है। वे एक फिल्म के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। हालांकि ‘रामायण’ के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये की बड़ी डील साइन की है। फिल्मों से कमाई के अलावा उनके पास हैदराबाद और कोयंबटूर में आलीशान घर हैं। इतना ही नहीं, उन्हें ट्रैवल का भी शौक है और सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी ट्रिप्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews