जल्द खत्म होगा दर्शकों का इंतजार, Squid Game 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम के दो सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। दूसरे सीजन में कहानी अधूरी रह गई थी जिसके कारण तीसरे हिस्से का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार इस साल जून के महीने में खत्म हो जाएगा।
Squid Game 3

दर्शकों को हिंदी और साउथ सिनेमा जितना पसंद आता है। उतना ही इंटरेस्ट आजकल लोग कोरियन वेब सीरीज और ड्रामा में भी लेने लगे हैं। इंटरनेट पर कई सारे के ड्रामा उपलब्ध हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। सस्पेंस और क्राइम से भरी हुई वेब सीरीज स्क्विड गेम भी इन्हीं में से एक है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दूसरे सीजन को पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था। इसे देखने के लिए दर्शन उत्साहित तो काफी थे लेकिन कहानी उन्हें कुछ ज्यादा खुश नहीं कर पाई।

दूसरे सीजन के रिलीज होने के बाद से ही तीसरे सीजन की चर्चा शुरू हो गई थी। सेकंड सीजन को सस्पेंस के साथ खत्म कर दिया गया और अब तीसरा सीजन देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं। जो लोग इसका इंतजार कर रहे हैं उन्हें ज्यादा समय नहीं निकलना होगा क्योंकि मेकर्स ने इसके तीसरे हिस्से की अनाउंसमेंट कर दी है।

Squid Game 3 का पोस्टर

अनाउंसमेंट के मुताबिक फिल्म का तीसरा सीजन इसी साल जून के महीने में रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इसके ड्रामा का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में पिंक आउटफिट वाला एक व्यक्ति जमीन पर पड़े हुए खिलाड़ी को घसीट रहा है। पास ही में ब्लैक कलर का कॉफिन रखा हुआ दिखाई दे रहा है। परछाई में गेम की डॉल और एक आदमी खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है जो शायद फ्रंट मैन है। पोस्ट पर प्रिपेयर फॉर द फाइनल गेम लिखा हुआ दिखाई दे रहा है और तारीख 27 जून लिखी है। इससे ये तय है कि जून में इसका तीसरा सीजन आएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कैसी होगी कहानी

स्क्विड गेम के सीजन 2 की कहानी की बात करें तो दूसरे सीजन में प्लेयर नंबर 456 को पकड़ लिया जाता है और उसकी दोस्त को उसकी आंखों के सामने ही मार दिया जाता है। 456 को फ्रंटमैन के बारे में पता चल जाता है लेकिन वह आखिरी वक्त में गेम की जगह छोड़कर गायब हो जाता है। दूसरे सीजन में सारे गेम दिखा दिए गए थे लेकिन फाइनल गेम बाकी था। तीसरे सीजन में इसी गेम को दिखाया जाने वाला है। पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है ‘आखिरी गेम के लिए तैयार रहिए।’ यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि आखिरी गेम के साथ यह इस सीरीज का आखिरी सीजन भी हो सकता है। अब पैसों और मौत का यह खेल किस तरह खत्म होगा यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews