लॉन्च हुआ Netflix का पहला AI शो, लागत में आई भारी कमी, जानिए कैसे किया इस्तेमाल

नेटफ्लिक्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपना पहला शो द अटेरनॉट रिलीज कर दिया है। इस पहल को लेकर कंपनी के को-सीईओ टेड सारंडोस ने खुशी जताई है। दरअसल, इसके पीछे का मकसद प्रोडक्शन में लागत को कम करना है। इस शो को अर्जेंटाइन प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है।
लॉन्च हुआ Netflix का पहला AI शो, लागत में आई भारी कमी, जानिए कैसे किया इस्तेमाल

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर चल रहा है। यह दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है और हर व्यक्ति के काम को आसान बनाने के लिए इसका डेवलपमेंट तेजी से किया जा रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर AI की उपस्थिति न हो पढ़ाई से लेकर किसानी तक और बीमारी से लेकर फिल्म प्रोडक्शन तक AI अब अपना पैर पसार रहा है। वहीं, इसी कड़ी में अब नेटफ्लिक्स ने अपना पहला AI शो लॉन्च किया है। इस शो को जेनरेटिव AI का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

पहले मार्वल स्टूडियोज ने अपनी सीक्रेट इन्वेजन में AI तकनीक का इस्तेमाल किया था, हालांकि इसके बाद दर्शकों ने इसकी खूब आलोचना की थी। लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने अपना पहला AI शो लॉन्च किया है और इसे बेहद तारीफें मिल रही हैं। जानिए इस शो का नाम क्या है।

कहां किया है AI का इस्तेमाल?

इसे लेकर कंपनी के को-सीईओ टेड सारंडोस का कहना है कि वह इस शो से बेहद खुश हैं। इसमें जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है वह लाजवाब है और नतीजे बेहद शानदार हैं। बता दें कि कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अर्जेंटीनी प्रोडक्शन के शो The Eternaut में किया है। इसके पीछे का मूल मकसद लागत को कम करना है। यह शो एक साइंस फिक्शन कॉमिक पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, यह नेटफ्लिक्स का पहला ऐसा शो है जिसमें फाइनल फुटेज में पूरी तरह AI से बने शॉट्स को शामिल किया गया है।

इन शॉट्स में किया इस्तेमाल

दरअसल, इस शो में AI ने गजब के शॉट लिए हैं। इसमें ब्यूनस आयर्स में एक बिल्डिंग के गिरने का सीन भी AI द्वारा ही क्रिएट किया गया है। वहीं, कंपनी के अनुसार, The Eternaut जैसे शो बिना AI और इफेक्ट्स के बनाना काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में AI का इस्तेमाल करना सही है। इस शो के बाद क्रिएटर्स बेहद खुश हैं। इसमें VFX टूल्स और अन्य टूल्स की तुलना में 10 गुना तेजी से काम पूरा होता है और नतीजे भी दर्शकों की उम्मीद के अनुसार ही आते हैं। अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में AI का प्रभाव और भी तेज़ हो जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews