Hindi News

Netflix ने कर दी Warner Bros Discovery को खरीदने की घोषणा, इतने रुपए में हुई डील, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
नेटफ्लिक्स ने घोषणा कर दी है कि वह वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को 72 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए में खरीदने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने इस डील की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। 
Netflix ने कर दी Warner Bros Discovery को खरीदने की घोषणा, इतने रुपए में हुई डील, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दुनियाभर में नेटफ्लिक्स की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसने टीवी शो और फिल्मों की दुनिया में नया विकास हुआ है। नेटफ्लिक्स ने कुछ ही सालों में भारत के लोगों के दिलों में जगह बनाई है लेकिन अब नेटफ्लिक्स और एडवांस बनने जा रहा है क्योंकि उसने घोषणा कर दी है कि वह वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को 72 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए में खरीदने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने इस डील की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

बता दें कि नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस का कहना है कि हमारा लक्ष्य दुनिया के लोगों का मनोरंजन करना है। वार्नर ब्रदर्स के शो और फिल्मों की शानदार लाइब्रेरी (कैसाब्लांका और सिटिजन केन जैसे टाइमलेस क्लासिक्स से लेकर हैरी पॉटर एंड फ्रेंड्स जैसे मॉडर्न पसंदीदा) को हमारे कल्चर को बताने वाले टाइटल्स जैसे स्ट्रेंजर थिंग्स, के-पॉप डेमन हंटर्स और स्क्विड गेम के साथ मिलाकर, हम इसे और भी बेहतर कर पाएंगे। साथ मिलकर, हम दर्शकों को वह और दे सकते हैं जो उन्हें पसंद है और कहानी कहने की अगली सदी को तय करने में मदद कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये डील पक्की हो जाएगी। कंपनी को सिर्फ अप्रूवल मिलने की देर है। नेटफ्लिक्स के पास अभी दुनियाभर में 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि वॉर्नर ब्रदर्स 12 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को सर्विस देता है। ये मर्जर दोनों की ऑडियंस को एक प्लेटफॉर्म पर ले आएगा।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के प्रेसिडेंट और CEO का बयान

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के प्रेसिडेंट और CEO डेविड जस्लाव ने बयान देते हुए कहा कि आज की घोषणा दुनिया की दो सबसे बड़ी स्टोरीटेलिंग कंपनियों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह ट्रांजैक्शन, जिसे दोनों कंपनियों के बोर्ड ने एकमत से मंजूरी दी है। ये काम 12 से 18 महीनों में पूरा हो जाएगा।