Netflix लेकर आ रहा है एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज, आने वाली हैं ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

बड़े पर्दे की तरह ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म और वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि जून का महीना एंटरटेनमेंट का कितना डोज लेकर आ रहा है।
Netflix upcoming releases

बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हर महीने और हफ्ते दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया पेश किया जाता है। नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपनी शानदार फिल्म और वेब सीरीज की वजह से पहचाना जाता है। हर महीने इस प्लेटफार्म पर आने वाली रिलीज की जानकारी भी दी जाती है।

आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में थिएटर जाने की जगह लोग वैसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जरिया ढूंढना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी वेब सीरीज और फिल्में अपने घर पर देखने की शौकीन है तो जून 2025 में नेटफ्लिक्स इंडिया कई शानदार प्रोजेक्ट्स आपके लिए लेकर आ रहा है। चलिए आपको जून में आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Netflix पर आने वाली वेब सीरीज (Netflix Upcoming Releases)

वेब सीरीज की बात करें तो इस महीने दर्शकों को राणा नायडू सीजन 2, 13 जून को देखने को मिलेगी। क्राइम पेट्रोल 14 और 15 जून को आएगा। टू हॉट टू हैंडल 13 जून को रिलीज होगी। द रॉकी सीजन 15 जून को और स्क्विड गेम सीजन 3, 27 जून को रिलीज की जाएगी।

रिलीज होगी ये फिल्में

अगर आप वेब सीरीज की जगह फिल्में देखना पसंद करते हैं तो 1 जून को मिशन इंपासिबल घोस्ट प्रोटोकोल रिलीज हो चुकी है। 4 जून को वन ऑफ देम डेज, 6 जून को के ओ और टायलर पैरी स्ट्रॉ, 11 जून को आर टाइम्स और चीयर्स टू लाइफ,13 जून को फॉरगेटिंग साराह मार्शल रिलीज होगी।

डॉक्यूमेंट्री और शो भी मचाएंगे धमाल

अगर आप फ़िल्में और वेब सीरीज से अलग डॉक्यूमेंट्री और शो देखना पसंद करते हैं तो 10 जून को ट्रेन ब्रेक नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी। 11 जून को टाइटन द ओसियन गेट डिजास्टर और 27 जून को चर्चित शो द ग्रेट इंडियन कपल शो सीजन 3 शुरू होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews