Netflix पर धूम मचाने आ गई नई कोरियन सीरीज, IMDb मिली 8.3 की रेटिंग, जानिए क्या है नाम

नेटफ्लिक्स पर एक नई रोमांटिक-कॉमेडी कोरियन वेब सीरीज 'Can This Love Be Translated' रिलीज हो चुकी है। 12 एपिसोड की इस सीरीज में किम सियोन-हो और गो यंग-जंग मुख्य भूमिका में हैं और इसे 8.3 की IMDb रेटिंग मिल चुकी है।
Netflix पर धूम मचाने आ गई नई कोरियन सीरीज, IMDb मिली 8.3 की रेटिंग, जानिए क्या है नाम

कोरियन ड्रामा (K-Drama) के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स एक और शानदार तोहफा लेकर आ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज ‘कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड’ (Can This Love Be Translated) दस्तक दे चुकी है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसका अंदाजा इसकी रिलीज से पहले ही मिल गया था इसे 8.3 की IMDb रेटिंग मिली है।

यह 12-एपिसोड की सीरीज अपने दिलचस्प प्लॉट और दमदार स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स पर कोरियन कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह सीरीज एक और बड़ा हिट साबित हुई है।

क्या है इस K-Drama की कहानी?

इस सीरीज की कहानी एक सफल महिला उद्यमी और एक पुरुष ट्रांसलेटर के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में एक बड़ी कंपनी की सीईओ को एक ऐसे ट्रांसलेटर की जरूरत पड़ती है जो कई भाषाएं जानता हो। उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जिसे वह अपनी कंपनी के लिए हायर कर लेती है।

हालांकि, दोनों के विचार और व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिसके कारण उनके बीच अक्सर टकराव होता रहता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं और एक अनोखी लव स्टोरी शुरू हो जाती है। सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

दमदार स्टार कास्ट और IMDb रेटिंग

इस वेब सीरीज में मशहूर कोरियन सुपरस्टार किम सियोन-हो (Kim Seon-ho) और गो यंग-जंग (Go Youn-jung) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे।

सबसे खास बात यह है कि ‘कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड’ ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। इसे IMDb पर 8.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। यह सीरीज हिंदी भाषा में भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही हैं, जिससे भारतीय दर्शक भी इसका पूरा आनंद ले रहे है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews