“बच्चन पांडे ” का नया पोस्टर हुआ रिलीज , रौद्र रूप में नजर आये अक्षय कुमार

“बच्चन पांडे ” का नया पोस्टर हुआ रिलीज , रौद्र रूप में नजर आये अक्षय कुमार

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  मंगलवार को “बच्चन पांडे” का पोस्टर रिलीज हो गया है।  बता दे कि “बच्चन पांडे’ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का नाम है। नये पोस्टर के साथ अक्षय कुमार का फिल्म का लुक भी सबके सामने आ चुका है।  साजिद नाडियावाला इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक “बच्चन पांडे “भी है।  इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन , जैकलीन फर्नांडिस , और अरशद वारसी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े … बुरी किस्मत से कैसे पाएं छुटकारा , जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक काफी दमदार है। कह  सकते हैं कि उनके अन्य  फिल्मों से उनका यह लुक काफी ज्यादा अलग है । अक्षय कुमार के इस लुक से काफी ज्यादा खुश हैं और उनकी खूब तारीफें भी कर रहे हैं। बात अक्षय कुमार के पोस्टर के लुक की करे तो,  उनका यह लुक गुस्से से भरा हुआ।  और गले में मोटी -मोटी चेन,  कानों में बालियां पहने और माथे पर रुमाल बंधे अक्षय काफी धाकड़ लग रहे हैं ।  जिससे यह पता चलता है कि , इस फिल्म में  उनका किरदार काफी ज्यादा रौद्र  होने वाला है । बता दे कि फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज होगा।

पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया और कहा कि, ” यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें पेंट की दुकान से ज्यादा रंग है ।बच्चन पांडे आपको डराने , हंसाने,  रुलाने सब के लिए तैयार है । कृपया उसे अपना सारा प्यार दे 18 फरवरी 2022 को ट्रेलर रिलीज होंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews