अरिजीत सिंह ने फिर बिखेरे जलवे , बधाई दो फिल्म का गाना “अटक गया ” हुआ रिलीज

अरिजीत सिंह ने फिर बिखेरे जलवे , बधाई दो फिल्म का गाना “अटक गया ” हुआ रिलीज

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की फिल्म “बधाई दो” हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्मित तथा अक्षत गिलदियाल और सुमन अधिकारी द्वारा लिखित फिल्म है। 11 फरवरी को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हाल ही में “बधाई दो”  फिल्म का एक नया गाना ऑनलाइन रिलीज किया गया है ,  जिसका टाइटल “अटक गया”  है। इस गाने में सरदूल और शोमी दोनों के बीच पनपती दोस्ती को दर्शाया गया है । बता दें कि राजकुमार राव सरदूल की भूमिका तथा भूमि पेडणेकर सुमी की भूमिका फिल्म में निभा रही है। हालांकि इस फिल्म में दोनों का विवाह हो जाता है,  किंतु दोनों ही किसी और से प्रेम संबंध में जुड़े होते हैं।  बधाई दो  फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित है।

यह भी पढ़े … हार्ट अटैक के कारण हुई अमिताभ दयाल कि मृत्यु , विरुद्ध फिल्म में निभाया था खास किरदार

“अटक गया” गाने को अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया है , तथा इसे खूबसूरत तथा इफेक्टिव विसुअल  के साथ मिश्रित किया गया है। सुनने में यह गीत बहुत ही प्यारा है। गहन भावनाओं , क्षणों तथा इस गाने में दिखाई गई कलाकारों की केमिस्ट्री आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इस गीत के दौरान सरदूल और भूमि फिल्म के मुख्य किरदार अपने-अपने असली प्रेमियों के साथ वक्त गुजारते नजर आए हैं।

फिल्म के टाइटल सॉन्ग समेत पूरा एल्बम अमित त्रिवेदी , तनिष्क बागची , खामोशी और अंकित तिवारी द्वारा रचित है । तथा गाने के बोल वरुण ग्रोवर , अनुराग भूमिया, वायु , अजीम, शिवाजी और अन्विता दत्ता द्वारा लिखित है। संभावनाएं हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फिल्म का कांसेप्ट सामाजिक बदलाव पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews