‘जवान’ फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज, शाह रुख खान ने नयनतारा संग डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके

‘जवान’ फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज, शाह रुख खान ने नयनतारा संग डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके

Jawan Not Ramaiya Vastavaiya Song Release : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं जो कि 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है। जिसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का तीसरा गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ आज रिलीज हो चुका है।

शाह रुख खान और नयनतारा ने लगाए ठुमके

फिल्म के इस गाने में बादशाह नयनतारा के साथ डांस फ्लोर पर जबरदस्त एनर्जी के साथ मूव करते नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों ही एक्टरों को हुक स्टेप करते हुए रोमांटिक और कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख़ ख़ान के लुक की बात करे तो वो ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर चश्मा इस लुक पर चार-चांद लगा रहा है। उनकी स्टाइल और गेटअप उनके फैंस को खुब पसंद आया है। इसके अलावा, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी सॉन्ग में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

‘नॉट रमैया वस्तावैया’ गाने के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, गीतकार कुमार, गायक विशाल ददलानी, शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी को वैभवी मर्चेंट ने किया है।

लोगों ने दिए ये रिएक्शन

बता दें कि यह फिल्म शाहरुख की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। जिसके लिए अभी से ही फैंस को इंतजार है। इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों का भरपुर प्यार मिला है। वहीं, तीसरा गाना रिलीज होते ही इसे 739K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग अलग-अलग तरह की रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews