रहस्यों से भरी फिल्म ‘निकिता रॉय’ का फर्स्ट लुक रिवील, इंटेंस अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल

सोनाक्षी सिन्हा अपनी हॉरर थ्रिलर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनके नए साइकोलॉजिकल ड्रामा निकिता रॉय का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है।
Nikita roy

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जब भी बड़े पर्दे पर किसी फिल्म के साथ एंट्री करते हुए देखा जाता है, वह धमाल मचा देती हैं। उन्हें अपनी बेहतरीन अदाकारी और किरदार में पूरी तरह से डूब जाने की वजह से फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने चाहते फैंस को एक शानदार कहानी सुनाने की तैयारी में है। हाल ही में उनकी फिल्म निकिता राय का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं। इन तीनों का एक इंटेंस पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर यह साफ पता लग रहा है कि यह मिस्ट्री और हॉरर से भरी फिल्म होने वाली है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी हो चुका है।

मिस्ट्री से भरी है निकिता रॉय (Nikita Roy)

निकिता राय एक ऐसी फिल्म है जो मिस्त्री और हॉरर से भरी हुई है। पिछली बार एक्ट्रेस को ककुड़ा में काम करते हुए देखा गया था जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन अब यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होगी। जिसके पोस्टर को देखकर फिल्म की शानदार कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सामने आया फर्स्ट लुक

फिल्म का फर्स्ट लुक आज यानी 19 अप्रैल को शेयर कर दिया गया है। यह पोस्ट सस्पेंस से भरा हुआ है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर किसी बात की परेशानी दिखाई दे रही है। अर्जुन रामपाल और परेश रावल को भी पोस्टर देखा जा सकता है। तीनों का इंटेंस लुक फैंस को कहानी के बारे में सोचने पर मजबूर कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

कब आएगी फिल्म

पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। दर्शकों को इस बात की जानकारी दे दी गई है कि 30 में को इस बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। पोस्ट शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा “बिना किसी सस्पेंस.. यह सब कुछ पिक्चर में देख लेना। मेरी मिस्टीरियस फिल्म निकिता रॉय का पहला लुक 30 में 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।” बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह रहस्यों से भरी हुई एक डरावनी कहानी होने वाली है। तेरे लिए साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो कुछ हद तक आपको डराने का काम करेगी। दर्शकों को जब से इस फिल्म की जानकारी मिली थी वह इसे देखने के लिए एक्साइटेड थे। वहीं अब पोस्टर ने इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews