कितनी है भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की नेटवर्थ? इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में हैं शुमार

दिनेश लाल यादव जो अपने फैंस के बीच निरहुआ के नाम से फेमस हैं। हमेशा ही अलग-अलग फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चलिए आज हम आपको इस भोजपुरी सुपरस्टार की फीस और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
Nirahua

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) यानी कि दिनेश लाल यादव एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। वह केवल भोजपुरी सिनेमा का नहीं बल्कि इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। जब उनकी कोई भी फिल्म या गाना आता है तो दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।

भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने और फिल्म करने वाले एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। इतना ही नहीं वह इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड एक्टर्स में से एक हैं। क्या आप जानते हैं कि वह काम करने के लिए कितनी फीस लेते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

कितनी है निरहुआ की फीस (Nirahua)

एक पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह एक फिल्म करने के लिए कितना पैसा लेते हैं। उन्होंने बताया कि 25 से 30 दिन में हम फिल्म की पूरी शूटिंग कर लेते हैं। इसे करने में लगभग डेढ़ से 2 करोड रुपए का खर्च आता है। मैं 50 लाख तक ले चुका हूं, ये मेरा हाईएस्ट होता है बाकी लोग अगर ज्यादा लेते होंगे तो उसे बारे में मुझे पता नहीं।

कितनी है नेटवर्थ

भोजपुरी स्टार की नेटवर्थ की बात करें तो ऐसा नहीं है कि वह भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं तो उसी इलाके में रहते हैं। मुंबई में उनका लग्जरी सुविधाओं से भरपूर एक शानदार फ्लैट है। गोरखपुर में उनका घर है, इसके अलावा गांव में भी उनकी जमीन है। वह लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है और उनके कलेक्शन में रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कार शामिल है।

कैसे बने सितारे

दिनेश गाजीपुर के गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फेमस चेहरा बनने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया। एक समय ऐसा था जब वह 35 रुपए महीना कमाते थे। अचानक उनकी किस्मत में पलटी मारी और वह सिंगर बन गए। अपने भाई विजय लाल यादव के साथ उन्होंने शादी और पार्टियों में गाने की शुरुआत की थी। इसी स्ट्रगल के बीच उन्होंने अपना पहला एल्बम निकाला जिसका नाम निरहुआ सटल रहे था। अपने पहले ही एल्बम से वह रातों-रात फेमस हो गए। अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। फिल्मों में फेमस होने के अलावा पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं।

इन फिल्मों में किया काम

अपना पहला एल्बम निकालने के बाद साल 2006 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म हमका ऐसा वैसा ना समझा से क्यों किया। 2008 में आई उनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके सीक्वल भी आए। इसके बाद उन्हें निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, बॉर्डर, गंगा देवी, निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं साल 2012 में वह फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बने, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews