Nitesh Pandey Passed Away: टेलीविजन इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही है। स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत की मौत के बाद टेलीविजन एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। वहीँ उसके बाद अब इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है और अनुपमा फेम नितेश पांडे की 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है।

वो लंबे समय से टेलीविजन के पॉपुलर शो अनुपमा में रूपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभा रहे थे और दर्शकों को उनकी एक्टिंग पसंद भी आती थी। एक्टर की मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में पहले से पसरा हुआ मातम और भी बढ़ गया है और कई लोगों को गहरा झटका लगा है।

Nitesh Pandey की मौत की खबर कंफर्म

डायरेक्टर और राइटर सिद्धार्थ नागर ने एक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए गए थे। तभी उन्हें यह जानकारी लगी कि शूटिंग के लिए इगतपुरी गए नितेश को रात 1:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया है और उनकी मौत हो गई है।

 

सिद्धार्थ रिश्ते में नितेश के ब्रदर इन लॉ लगते हैं और उन्होंने बताया कि आप लोगों ने सही खबर सुनी है। नितेश की मौत की खबर सुनकर मेरी बहन का बुरा हाल है और उनके पिता शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। इस हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं।

सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि मैं इगतपुरी के लिए रवाना हो रहा हूं, जब मुझे पता चला तो मैं वापस दिल्ली जा रहा था। नितेश बहुत ही जिंदादिल इंसान था और मुझसे बहुत छोटा था। मुझे नहीं लगता कि उसे दिल संबंधित बीमारी की कोई समस्या थी।

कई फिल्मों और सीरियल में किया काम

अपने करियर के अलावा नितेश पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं उन्होंने पहले अश्विनी कलसेकर से शादी की थी लेकिन अब यह दोनों अलग हो चुके हैं। एक्टर के करियर की बात की जाए तो उन्हें कई टीवी शो में बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा गया है और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में अपने मुख्य किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इसके अलावा उन्हें फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। वह दबंग 2, खोसला का घोसला जैसे प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल वह अनुपमा और इंडियावाली मां में दिखाई दे रहे थे।