Netflix पर मौजूद इन सस्पेंस फिल्मों को नहीं समझ पाएगा हर कोई, दिमाग का बन जाएगा भाजी बड़ा!

अगर आप सस्पेंस थ्रिलर मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह खबर है। आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें कोई आईआईटी छात्र ही पूरी तरह समझ सकता है। इन फिल्मों में भरपूर सस्पेंस है जिसे आसानी से समझा नहीं जा सकता।
Netflix पर मौजूद इन सस्पेंस फिल्मों को नहीं समझ पाएगा हर कोई, दिमाग का बन जाएगा भाजी बड़ा!

जब भी फिल्मों की कैटेगरी की बात आती है तो सस्पेंस थ्रिलर को दूर नहीं रखा जा सकता क्योंकि सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा इसी जोनर को पसंद किया जाता है। इसमें भरपूर सस्पेंस होता है और इसकी कहानी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। यही वजह रहती है कि सस्पेंस फिल्मों को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर पसंद करते हैं तो हम आपको आज ऐसी सस्पेंस थ्रिलर मूवीज़ के बारे में बता रहे हैं जिन्हें समझना बिल्कुल आसान नहीं है।

मद्रास कैफे नहीं देखी है?

अगर आपने अब तक मद्रास कैफे नहीं देखी है तो आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जिओ हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म में जॉन अब्राहम और राशि खन्ना मुख्य किरदार में हैं जबकि फिल्म में नरगिस फाखरी और प्रकाश बेलवाड़ी भी हैं। फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है, जो दिखाता है कि फिल्म बेहद ही शानदार है। यह फिल्म खुफिया एजेंट्स को लेकर बनी है। इसमें आपको देशभक्ति, मिलिट्री पावर और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

जिगरा नहीं देखी है तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए

अगर आप आलिया भट्ट के फैन हैं और अगर आपने अब तक जिगरा नहीं देखी है तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म 2 घंटे 33 मिनट की है। यह एक शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है और यह फिल्म मोस्ट सर्च थ्रिलर में पांचवें नंबर पर मौजूद है। फिल्म को IMDb पर 10 में से 6 की रेटिंग दी गई है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांत रहना, विवेक कुमार, आदित्य नंदा और राहुल रवींद्रन हैं।

फिल्म का नाम ए वेडनेसडे

अब हम जो मूवी आपको बताने जा रहे हैं वह 2008 की फिल्म है। फिल्म का नाम ए वेडनेसडे है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए क्योंकि फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा अनुपम खेर और जिमी शेरगिल भी इस फिल्म में दिखाई देते हैं। फिल्म बेहद जबरदस्त है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

दो पत्ती भी जरूर देखनी चाहिए

अगर आप सस्पेंस थ्रिलर मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपको 2024 में रिलीज़ हुई दो पत्ती भी जरूर देखनी चाहिए। यह एक शानदार मिस्ट्री मूवी है। फिल्म में कृति सैनन, काजल और शाहीर शेख जैसे बड़े एक्टर दिखाई देंगे। फिल्म को चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है जबकि कनिका ढिल्लों ने लिखा है। फिल्म को IMDb पर 6.4 की रेटिंग दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews