Amitabh Bachchan Crush: जया बच्चन या रेखा नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है बिग बी की क्रश, कई फिल्मों में साथ में किया है काम

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Crush: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसे एक्टर है जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी दमदार आवाज, शानदार पर्सनैलिटी और बेहतरीन एक्टिंग के जरिए उन्होंने ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर में नाम कमाया है। बिग बी की उम्र 80 साल हो चुकी है इसके बावजूद भी उन्हें फिल्में और शो करते हुए देखा जाता है। प्रोफेशनल लाइफ में हर जगह झंडे गाड़ने वाले अमिताभ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। जया के शादी और रेखा के साथ अधूरी रह गई लव स्टोरी ऐसी चीज है जिसके बारे में आज भी चर्चा की जाती है।

यह तो सभी जानते हैं कि रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी नहीं कितनी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद जब वह जया बच्चन से शादी के बंधन में बंधे थे तब भी सभी लोग हैरान रह गए थे। इन सब के बीच आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको शायद ही जानकारी होगी। अमिताभ ने भले ही रेखा से प्यार किया हो और जया से शादी की हो लेकिन उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश इन दोनों में से कोई भी नहीं है। इस बारे में खुद महानायक ने जानकारी देते हुए बताया है और उन्होंने जो नाम लिया है वह कई फिल्मों में एक्टर की मां के किरदार में दिखाई दे चुकी हैं।

कौन है Amitabh Bachchan Crush

अपने फेमस टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था। इस शो के दौरान हॉट सीट पर बैठी एक ऐसी कंटेस्टेंट से महानायक का सामना हुआ जिसने उनसे पर्सनल जिंदगी से जुड़े तमाम तरह के सवाल पूछ डाले थे। इसी दौरान यह सवाल भी पूछा गया था कि अमिताभ बच्चन का पहला सेलिब्रिटी क्रश कौन थीं। पहले तो बिग बी ने इस सवाल को टालने की बहुत कोशिश की लेकिन कंटेस्टेंट भी अपनी बात पर अड़ गई और इस वजह से अमिताभ बच्चन को इस बात का जवाब देना ही पड़ा।

फिल्मों में अमिताभ की मां बनी हैं एक्ट्रेस

अब अमिताभ बच्चन के सेलिब्रिटी क्रश के बारे में भला कौन नहीं जानना चाहेगा। हर कोई यही सोचेगा कि आखिरकार अमिताभ बच्चन ने इस सवाल के जवाब में किस अभिनेत्री का नाम लिया होगा। पहले यह सोचने में आएगा कि शायद उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन या फिर अपने अधूरे प्यार रेखा का नाम लिया होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है बिग बी ने इन दोनों में से किसी का भी नाम नहीं लिया। अमिताभ बच्चन ने अपना पहला सेलिब्रिटी क्रश जिस अभिनेत्री को बताया है वह और कोई नहीं बल्कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं वहीदा रहमान हैं।

Amitabh Bachchan Crush

महानायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वहीदा रहमान ही वह एक्ट्रेस थी जो उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश हैं। वह उन्हें बहुत पसंद थी और बिग बी हमेशा उनके काम की तारीफ भी किया करते थे। सभी जानते हैं कि वहीदा ने कई फिल्मों में अमिताभ की मां का किरदार भी निभाया है। जब उन्होंने अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में जानकारी दी तो हर कोई हैरान था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews