Raju Shrivastav ही नहीं इन सितारों ने भी कम उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा, Bigg Boss से जुड़ा है सभी का नाता

Raju Srivastava

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कुछ सालों में यह चीज ज्यादा देखने में आई है कि कम उम्र में ही सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में आज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) का नाम भी शामिल हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने कम उम्र में अपने चाहने वालों को अलविदा कह दिया। अजीब बात तो यह है कि सभी सितारे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

राजू श्रीवास्तव

सबसे पहले बात करें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तो वह पिछले 1 महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। हार्ट अटैक की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव को बिग बॉस के तीसरे सीजन में देखा गया था।

सोनाली फोगाट

एक्ट्रेस होने के साथ सोनाली फोगाट राजनेता भी थी। उनके टिक टॉक वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। कुछ दिनों पहले 22 अगस्त को हार्ट अटैक आने की वजह से सोनाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोनाली बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर दिखाई दी थी।

Must Read : Raju Shrivastav के निधन पर PM Modi ने जताया दुख, बोले- उन्होंने हमारी जिंदगी

स्वामी ओम

बिग बॉस के दसवें सीजन में दिखाई दिए स्वामी ओम शो के अब तक के इतिहास के सबसे कंट्रोवर्शियल सदस्य रहे हैं। पिछले साल कोरोना के चलते उनका निधन हो गया था।

प्रत्युषा बैनर्जी

बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर फेमस हुई प्रत्यूषा ने साल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। उन्हें बिग बॉस 7 में देखा गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला

साल 2021 में हार्ट अटैक आने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर थे। उनकी मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews