अब फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे KRK, ट्वीट कर कही ये बात

अब फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे KRK, ट्वीट कर कही ये बात

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (KRK) हमेशा ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. फिल्मों या फिर कलाकारों पर किए गए उनके कमेंट हमेशा ही विवादास्पद होते हैं, जिसकी हर जगह चर्चा होती है। एक बार फिर कमाल आर खान अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस ट्वीट में उन्होंने किसी फिल्मी सितारे के बारे में बात नहीं की है बल्कि यह बोल दिया है कि अब वह फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे।

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर रहा हूं विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा, उसके बाद मैं रिव्यू नहीं करूंगा। KRK के इस ट्वीट को देखकर फैंस बहुत ही हैरान हो गए हैं। इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं, लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

अपने ट्वीट में केआरके ने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने उन्हें फिल्म क्रिटिक के रूप में पहचान दी। इसके अलावा केआरके ने बॉलीवुड सितारों को लेकर यह कहा कि उन लोगों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे क्रिटिक ना समझ कर ट्वीट के आधार पर मुझ पर ढेर सारे केस कर दिए।

फिल्म क्रिटिक KRK इस ट्वीट को देखकर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। एक यूजर ने उनसे कहा कि मैं आपके हर ट्वीट से सहमत नहीं होता हूं, लेकिन आप अच्छा काम कर रहे हैं इसे बंद मत कीजिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि आप फिल्मों का रिव्यू करना बंद मत करना वरना लाखों फैंस आपसे नाराज हो जाएंगे।

KRK ने यह ट्वीट और फैसला क्यों लिया है यह तो वह खुद ही जानते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह वैसे भी विवादों में घिरे हुए हैं। एक विवादास्पद ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक फिटनेस ट्रेनर ने भी उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया था जिसके चलते उन्हें वापस गिरफ्तार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, अब वो बाहर आ चुके हैं और उनका यह फैसला फैंस को बहुत ही ज्यादा हैरान कर रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews