शुरू हुए इरा खान और नूपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन, महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आई आमिर की लाडली

Ira Khan Pre wedding

Ira khan Pre Wedding: आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान हमेशा ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रही हैं। बॉलीवुड के साथ उनका सिर्फ इतना ही कनेक्शन है कि वह आमिर खान की बेटी है इसके अलावा इस फील्ड से जुड़ा कोई काम उन्होंने नहीं किया है। हालांकि, अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही वह चर्चा में रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इस रोमांटिक कपल ने सगाई की थी और अब यह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में केलवन सेरेमनी रखी गई जिसकी तस्वीर कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की है। तस्वीरों में कपल काफी खुश दिखाई दे रहा है।

शुरू हुए शादी के फंक्शन

यह कपल पिछले कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2022 में ऑफिशियली इंगेजमेंट कर चुका है। जनवरी 2024 में यह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बीते दिन केलवन सेरेमनी होस्ट की गई थी और इसी के साथ शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बता दें कि नूपुर महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए इस रस्म को निभाया गया है।

इस सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन की फैमिली शादी से पहले ट्रेडिशनल स्वादिष्ट भोजन पर एक दूसरे से मुलाकात करती है ताकि एक दूसरे को इनवाइट कर सके। इस समय ये एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों को भी फंक्शन में बुलाया जाता है और सभी शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े को अपना आशीर्वाद देते हैं।

वायरल हुई तस्वीरें

इरा और नूपुर ने इस फंक्शन की तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर छा गई है। तस्वीरों में होने वाली दुल्हन ने पिंक वाइट लहरिया साड़ी पहनी है, जिसमें उन्हें पारंपरिक नोज रिंग पहनाई जा रही है। इस फंक्शन में दोनों ही पक्षों के कई रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। सभी ने यहां पर खूब मौज मस्ती की और कपल पर अपना प्यार बरसाते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा कपल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज करने वाला है। इसके बाद यह दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर रवाना हो जाएंगे। 13 जनवरी को आमिर ने अपनी बेटी के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने का फैसला लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन काफी शानदार होने वाला है जिसके लिए आमिर खुद ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को इनवाइट कर रहे हैं। इस फंक्शन के दौरान नए एक्ट्रेस के साथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को भी देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews