Nysa Devgan Pics: लंदन में बॉयफ्रेंड संग नजर आई अजय देवगन की लाडली, ब्लैक आउटफिट में दिखी बला की खूबसूरत

Nysa Devgan Pics

Nysa Devgan Pics With Boyfriend In London: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की जितनी चर्चा होती है, उतनी ही चर्चा उनके बच्चों की भी होती है। कभी इनके पार्टी करने की तस्वीर और वीडियो सामने आती है, तो कभी उनके अफेयर के चर्चा होने लगती है। अब हाल ही में अजय देवगन की लाडली निसा देवगन चर्चा में बनी हुई हैं।

निसा की कुछ तस्वीरें मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ नजर आ रही हैं और तस्वीरें वायरल होते ही फैंस ने इसे शेयर करना और रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

देखें Nysa Devgan Pics

अजय देवगन की बेटी निसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल होती रहती है। तभी उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है तो कभी वो अपने लुक के चलते लोगों के निशाने पर आ जाती हैं।

वायरल  हो रही तस्वीरों में उन्हे ओरहान अवात्रामणि के साथ देखा जा रहा है और वहीं पर वेदांत महाजन भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें निसा का बॉयफ्रेंड कहा जाता है। तस्वीरों में ब्लैक टॉप और व्हाइट पैंट पहने वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और फैंस को ये काफी पसंद आया है। उनकी ये तस्वीर मुंबई की नहीं बल्कि लंदन के एक होटल की है।

लंबे समय से है अफेयर की चर्चा

वेदांत महाजन के साथ निसा के अफेयर की खबरें लंबे समय से सामने आ रही है और इन्हें कई बार एक साथ देखा गया है और ये पार्टियों में भी साथ नजर आते हैं। चर्चा तो लंबे वक्त से हो रही है लेकिन इन दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। बहरहाल, तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा का दौर फिर शुरू हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews