एडवांस बुकिंग में ‘O Romeo’ ने मचाई धूम, ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी लोगों की नजर

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर जल्दी ही अपनी फिल्म ओ रोमियो के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।
O Romeo

शाहिद कपूर को जल्द ही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म और रोमियो के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्में एक्टर के साथ तृप्ति डिमरी को लीड रोल में देखा जाने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कुछ ही घंटों में इसने दमदार पकड़ कर ली है।

10 फरवरी से और रोमियो के एडवांस बुकिंग शुरू हुई, ये शुरुआत थोड़ी देरी से जरूर हुई लेकिन ओपनिंग डाटा या सरदार कमाई करते हुए दिखाई दे रही है। 13 फरवरी को इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। धुरंधर की धूम खत्म होने के साथ बॉर्डर 2 भी सुस्त पड़ गई है रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 को खा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। ऐसे में शाहिद कपूर की यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात होगी।

कैसी रही एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक और रोमियो के लिए 16577 टिकट बुक हो चुकी है। इससे 38.01 लाख रुपए की कमाई हुई है। ब्लॉक सीटों की कमाई अगर जोड़ी जाए तो यह 1.43 करोड़ है। यात्रा कभी रोमांचक लग रहा है क्योंकि बुधवार के पूरे दिन और गुरुवार की प्री बुकिंग अभी बाकी है।

क्या चलेगा विशाल भारद्वाज का जादू

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अब तक जो बज बना हुआ है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को पसंद आ रहा है। कमीने और हैदर जैसी फिल्मों में विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के बाद इन दोनों का यूनियन फिल्म के लिए प्लस पॉइंट है। शाहिद के चॉकलेटी बॉय वाली इमेज को पसंद करने के बाद कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब और 2019 में आई कबीर सिंह ने दर्शकों को उनके अभिनय की एक ओर झलक दिखाई। यही वजह है कि एक्टर की अगली फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है।

ओपनिंग डे पर कितनी रहेगी कमाई

वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड की फिल्मों के लिहाज से हमेशा से महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन साथ समय बिताने के लिए कपल्स सिनेमाघरों का रुख करते हैं। ट्रेंड्स के हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बढ़िया कमाई करती हुई नजर आ रही है। यानी लगाई जा रही है की ओपनिंग डे पर यह 6 से 8 करोड़ का कारोबार कर सकती है। वहीं अगर एडवांस बुकिंग में बढ़ोत्तरी होती है तो यह आंकड़ा 9 से 10 करोड़ तक जा सकता है।

कैसी है फिल्म

फिल्म के प्लॉट की बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर वाली कहानी है। ये मुंबई अंडरवर्ल्ड की एक अनकही प्रेम कहानी है। इसे हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से लिया गया है। यह हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की कहानी है जो मुंबई की फेमस लोकल गैंगस में से एक है। इन लोगों ने दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग की थी। फिल्म की कहानी आपको इससे बांधने का काम करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews