4 दिन में मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी ‘ऑब्सेशन’, कहानी देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इन दिनों एक हॉरर फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। अपनी शानदार कहानी के साथ ये 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बन गई है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।
Obsession

साल 2026 में सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में रिलीज की गई। इनमें रोमांटिक और कॉमेडी से लेकर हॉरर तक शामिल है। एक नहीं बल्कि कई हॉरर फिल्में रिलीज हुई है जिनमें से कुछ का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा। इनमें अक्षय कुमार के भूत बंगला की चर्चा हर जगह हुई जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का बिजनेस किया। अब इसे टक्कर देने के लिए एक ओर फिल्म मार्केट में आ गई है।

जी हां हाल ही में हॉरर फिल्म ऑब्सेशन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसकी रिलीज को केवल चार दिन हुए हैं लेकिन अपना बजट वसूलने के साथ इसने तगड़ा प्रॉफिट भी कमा लिया है। इस तरह से ये साल 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बन गई है। चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म

ऑब्सेशन एक हॉलीवुड हॉरर ड्रामा है। इसमें कुछ सीन ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म रिलीज होने के बाद से दुनियाभर में छाई हुई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे सितारे भी इसकी तारीफ करते दिखाई दिए। इसकी कमाई का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 148 मिलियन पहुंच चुका है। वहीं इंडिया में केवल चार दिनों में ये अपना बजट वसूल चुकी है।

इंडिया में कितना रहा कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ऑब्सेशन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 2.75 करोड़, तीसरे दिन 3.25 करोड़ का बिजनेस किया। पहले वीकेंड पर इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 7.75 करोड़ रहा। सोमवार को इसने 2 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद इस हॉरर फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 9.75 करोड़ हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 7 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस हिसाब से इसने इंडिया में ही चार दिनों में अपना बजट निकाल लिया है और साथ ही प्रॉफिट भी कमा लिया है।

कैसी है फिल्म

ऑब्सेशन की खाने की बात करें तो इसमें बेयर नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। वो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है और उसे अपनी सहकर्मी निक्की से प्यार हो जाता है। वो प्यार का इजहार करता है और उसके शौक पूरे करता है। इसके लिए वह एक खिलौना खरीदता है और उसके बाद जो सीन देखने को मिलेंगे वो रूह को हिला देंगे। दर्शकों को ये कहानी बहुत पसंद आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews