थिएटर के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाएगी Obsession, कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम?

ऑब्सेशन एक ऐसी सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है, जिसने पिछले कुछ दिनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। बड़े पर्दे के बाद अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है।
Obsession

हॉरर फिल्म ऑब्सेशन को पिछले महीने थिएटर में रिलीज किया गया था। करी बार्कर की यह फिल्म एक मिलियन से भी कम बजट में बनकर तैयार हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रही है।

केवल दर्शकों से ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स से भी इस फिल्म को सराहना मिली है। यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है। अगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी तो अभी एक ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ऑब्सेशन की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

हॉरर फिल्मों के ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए ऑब्सेशन ने कमाई के मामले में इतिहास बना दिया है। जो फैंस इसे थिएटर में नहीं देख पाए हैं वह यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिरकार ये ओटीटी पर कब आने वाली है। फैंस का इंतजार खत्म हो गया है चलिए जान लेते हैं कि ये ओटीटी पर कब और कहां आएगी।

कब और कहां देखें ऑब्सेशन

इस फिल्म को 30 जून से डिजिटल रूप से खरीदने और किराए पर लेने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी स्ट्रीमिंग कब शुरू होगी फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पहले इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख तय की जा चुकी थी। यह 2 जून को डिजिटल रिलीज की जाने वाली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके परफॉर्मेंस को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसे रोकने का फैसला लिया। 31 मई को इसका डिजिटल रिलीज रद्द किया गया क्योंकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर हफ्ते बढ़ रहा था।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह हमारी की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी बेयर नाम के एक लड़के के बारे में है जो म्यूजिक स्टोर में काम करता है। वह एक सुपरनैचुरल खिलौने खरीदना है जिसके बाद उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है कि उसकी दोस्त निक्की उससे प्यार करने लगे। लेकिन इसके नतीजे बहुत भयानक होते हैं। फिल्म में कूपर टॉमलिंसन, मेगन लॉलस और एंडी रिक्टर ने सपोर्टिंग रोल निभाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews