
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म दे कॉल हिम OG इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। अपनी शानदार कहानी और क्रिया की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। वैसे तो यह तमिल भाषा की फिल्म है लेकिन इसे मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है।
साउथ सुपरस्टार के साथ इसमें बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को भी देखा जा रहा है। इमरान लंबे वक्त के बाद पर्दे पर लौटते हैं और इसके साथ उन्होंने अपना साउथ डेब्यू भी कर लिया है। जॉली एलएलबी 3 को पीछे छोड़कर अब यह फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। वहीं इसकी OTT रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गई है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।
OTT पर कब और कहां देखें OG
अगर आप 25 सितंबर को रिलीज हुई पवन कल्याण की इस एक्शन फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता देंगे केवल 6 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 154.98 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अगर आप व्यस्त चल रहे हैं और इस फिल्म को नहीं देख पा रहे हैं तो जल्दी से आप अपने घर पर देख सकेंगे।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर से हटाने के बाद अक्टूबर 2025 के आखिर में इसे ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस बात का दावा किया जा रहा है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में फैंस को फिल्म देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जबरदस्त कमाई कर रही फिल्म
OG जब से रिलीज हुई है दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। छावा और सैयारा के बाद यह तीसरी फिल्म है जिसने तूफानी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। इसका नेट कलेक्शन 154.98 और ग्रॉस कलेक्शन 176.8 करोड़ पर पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड इसने 27.3 करोड रुपए कमा लिए हैं। यह सब कुछ इस फिल्म में एक हफ्ते में कमाया है।
कैसी है कहानी
फिल्म OG की कहानी की बात करें तो यह अंडरवर्ल्ड के कड़वे सच को उजागर करने वाली एक कहानी है। इसी के साथ इसमें यह भी बताया गया है कि किस तरह से एक बड़ा आदमी किसी दूसरे व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

