अक्षय कुमार ने अपने Birthday पर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का लुक

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का लुक शेयर किया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
Bhooth Bangla

Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर को जन्मे अक्षय कुमार को अपने प्रशंसक और बॉलीवुड हस्तियां बधाइयां दे रही है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को एक अच्छा खासा सरप्राइज दिया है। जी हां, अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे के दिन अपनी आने वाली फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ है। नाम सुनने के बाद फैंस इसे ‘भूल भुलैया’ से जोड़कर देख रहे हैं। यह भूल भुलैया की तरह ही हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है

‘भूत बंगला’ का फर्स्ट लुक

अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन कर रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद एक बार फिर साथ आ रही है। अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इस साल का जश्न ‘भूत बंगला’ के फर्स्ट लुक के साथ। मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। इस ड्रीम कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है। इस इंक्रेडिबल जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता …मैजिक के लिए बने रहिए।”
<

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

गणेश चतुर्थी के दिन ही दे दिया था हिंट

आपको बता दें, अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के पहले ही गणेश चतुर्थी के दिन एक मोशन पोस्टर शेयर करके इस बात का हिंद दिया था कि वह 9 सितंबर को कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। आज 9 सितंबर यानी उन्होंने अपने बर्थडे के दिन अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर को शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। बहुत लोग उनके पहले वाले पोस्ट को लेकर अंदाजा लगा रहे थे, कि आखिर क्या हो सकता है कुछ लोगों का मानना था कि शायद अक्षय कुमार ‘भूल भुलैया 3’ या फिर ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन हुआ कुछ और ही अक्षय कुमार ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ की घोषणा की।
<

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बॉलीवुड को अब तक कई यादगार फिल्में दी है। जैसे हेरा फेरी गरम मसाला और भूल भुलैया। अब एक बार फिर यह जोड़ी धूम मचाने को तैयार हो चुकी है। अब दोनों ही दिग्गज कलाकार मिलकर नई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लेकर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह फिल्म कब रिलीज होगी तो, हम आपको बता दें की अब तक फिल्म की कोई ऑफिशल रिलीज डेट हमारे सामने नहीं आई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2025 में यह फिल्म कभी भी रिलीज हो सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews