Tiger 3: जानिए किस दिन होगी टाइगर 3 रिलीज, सलमान खान ने दिवाली पर दिया खास तोहफा

salman khan

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने खुद के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जो हर वर्ग के दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि सलमान खान अब खुद ही अपने फिल्म के निर्माता रहते हैं। जिन्होंने अभी तक लगभग 145 फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता है। सलमान बेहतरीन कलाकार होने साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी है। सलमान ने इंडस्ट्री में काफी हीरोइनों को लांच किया है, जिनमें से अधिकतर अभिनेत्री सुपरहिट रही हैं। बता दें कि सलमान अपनी फिल्मों को लेकर आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं।

यह भी पढ़ें – Indore के लोग अब रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे जायके का स्वाद, सांसद शंकर लालवानी के हाथों हुआ शुभारंभ 

दरअसल, नवरात्र के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया था। जिसके बाद फैंस उनके फिल्म टाइगर 3 का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो एक बार फिर सलमान के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि  सलमान ने टाइगर 3 के रिलीज करने का डेट का खुलासा कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सलमान ने इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

यह भी पढ़ें – UP Weather : कहीं बाढ़ के हालात तो कहीं धूप और उमस से परेशानी, जानें प्रदेश के मौसम का हाल 

बता दें कि सलमान खान हर साल ईद के मौके पर एक फिल्म रिलीज करते हैं जिसे लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि हो सकता है टाइगर 3 इसी खास मौके पर रिलीज हो लेकिन सलमान खान ने टाइगर 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। टाइगर 3, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जो रॉ ऐजेंट टाइगर और आईएसआई एजेंट जोया के साथ आगे बढ़ेगी। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

सलमान खान ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्‍म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। मुख्‍य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार किया’ थी जो कि सुपरहिट रही थी। उनकी फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ ने सभी का दिल जीता तो वहीं फिल्‍म ‘तेरे नाम’ में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और अपने अभिनय से उन्‍होंने सभी को भावुक कर दिया। अपने फिल्मी करियर के दौरान सलमान ने पत्‍थर के फूल, साजन, अंदाज अपना अपना, हम आपके हैं कौन, करन अर्जुन, खामोशी, जुड़वा, प्‍यार किया तो डरना क्‍या, बंधन, बीवी नं 1, हम दिल दे चुके सनम, हम साथ साथ हैं, दुल्‍हन हम ले जाएंगें, तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री जैसी अनेकों हिट फिल्में दी।

यह भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह वे वीडी शर्मा पर किया पलटवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews