Salman Khan को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, उधर एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार को दो करोड़ की रंगदारी मांगते हुए धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। अब इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उधर एक्टर की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर जहर उगला है।
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से होने लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। एक्टर को वाय प्लस सिक्योरिटी दी गई है और विदेश से मंगाई गई बुलेट प्रूफ गाड़ी में ही वो आना जाना कर रहे हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान को अपने वर्क कमिटमेंट कड़ी सिक्योरिटी के साथ पूरे करते हुए देखा जा रहा है।

कुछ दिनों पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को भी धमकी दी गई थी और रंगदारी की मांग भी हुई थी। सोमवार को ही पुलिस ने नोएडा से एक युवक को 2 करोड़ की रंगदारी का मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर सलमान से 2 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान खान को मिली थी धमकी (Salman Khan)

मुंबई पुलिस के मुताबिक सलमान खान को मंगलवार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने 2 करोड रुपए मांगे थे और कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने की आप व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बांद्रा से धमकी देने वाला गिरफ्तार

मामले की जांच में झूठी पुलिस ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम के अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आपको बता देंगे सलमान खान भी मुंबई के इसी इलाके की में बने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस ने धमकी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है। बता दें इससे पहले नोएडा और उसके पहले जमशेदपुर से एक व्यक्ति को रंगदारी की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लगातार मिल रही धमकियों के पहले अप्रैल के महीने में एक्टर के घर के बाहर गोलीबारी भी की गई थी।

भड़की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली

धमकियों के बीच सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली अली को एक बार फिर बयानबाजी करते हुए देखा गया। सोमी अली ने कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते पर एक किताब लिख रही है, जिसमें सब कुछ डिटेल में बताया जाएगा। बता दें कि सोमी अली  और सलमान लगभग 8 सालों तक रिलेशनशिप में थे। सलमान खान के बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से ज्यादा अच्छा आदमी है। जहां तक मुझे मालूम है उन्होंने ऐश्वर्या का कंधा तक तोड़ दिया था। संगीता बिजलानी और कटरीना कैफ से वो अच्छी तरह पेश आते हैं, क्योंकि उन्होंने वह नहीं देखा जो मैंने झेला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews