Oscar 2023: सितारों की महफिल में फिर होगी अवॉर्ड्स की बारिश, यहां जानें कहां देख सकेंगे अकादमी पुरुस्कार

Oscar 2023

Oscar 2023 Hindi: हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान समारोह ऑस्कर एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। 95वें अकादमी पुरस्कारों को लेकर जमकर तैयारी चल रही है। यह अवॉर्ड फंक्शन रविवार को कैलिफोर्निया के डाल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा जिसका लाइव प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू होगा।

ऐसे देखें Oscar 2023

यूएस में रहने वाले दर्शक लाइव कवरेज को यूट्यूब टीवी, हुलु लाइव टीवी, एटी एंड टी टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी इस इवेंट को कवर किया जाने वाला है और एकेडमी के ट्विटर हैंडल पर पल-पल की खबर दिखाई जाएगी।

भारत में कहा देखें ऑस्कर 2023

भारत में इस अवॉर्ड फंक्शन के टेलीकास्ट की बात करें तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा यूट्यूब टीवी, एबीसी नेटवर्क केबल, सीलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है।

भारत के लिए खास है ऑस्कर

ये एकेडमी का 95वां फंक्शन है, जिस पर भारतवासी टकटकी लगाए हुए हैं क्योंकि साउथ की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाने को एकेडमी अवॉर्ड के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

साउथ फिल्म मेकर एसएस राजामौली की यह फिल्म अपने नाम कई सारे अवॉर्ड कर चुकी है। ऐसे में अगर इसे अवॉर्ड मिल जाता है तो फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ भारत वासियों में खुशी की लहर देखी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews