होमबाउंड ने फिर किया कमाल, ऑस्कर नॉमिनेशन में 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई करण जौहर की फिल्म

निर्माता करण जौहर की फिल्म होमबाउंड ने एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसे ऑस्कर के नॉमिनेशन में जगह मिल गई है।
Oscar 2026

ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म होमबाउंड ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। फिल्म को ऑस्कर का रास्ता मिल चुका है। जिससे साबित हो गया है कि एक अच्छी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़े आंकड़े की जरूरत नहीं होती। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग बहुत हद तक उसे मशहूर बनाने का काम करती है।

इसके पहले होमबाउंड को कांस फिल्म फेस्टिवल में में 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। अब 98वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए इसे शॉर्ट लिस्ट किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई फिल्म निर्माता करण जौहर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बात से वो इमोशनल दिखाई दिए।

ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हुई होमबाउंड

फिल्म होमबाउंड को इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में फ्रांस की इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, अर्जेंटीना द सीक्रेट, जापान की कोकुहो, नॉर्वे की सेंटीमेंट वैल्यू, दक्षिण कोरिया की नो अदर चॉइस, ताइवान की लेफ्ट हैंडेड गर्ल, स्पेन की सिरात, ईराक की द प्रेसिडेंट केक भी शामिल है।

करण जौहर हुए इमोशनल

ऑस्कर 2026 के ऑस्कर में मिले नॉमिनेशन से करण जौहर काफी खुश और इमोशनल नजर आए। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर आभार व्यक्त किया है। एक्टर ने लिखा 98वें एकेडमी अवार्ड में होमबाउंड बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। दुनिया भर से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

जल्द आएगी फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट

ऑस्कर 2026 के फाइनल नॉमिनेशन में शॉर्ट लिस्ट की गई फिल्म में से कौन सी पांच फिल्में चुनी जाएंगी। इसकी घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी। ऑस्कर का आयोजन 15 मार्च को होगा जिसकी कमान कॉमेडियन कॉनन ओ ब्रायन के हाथों में रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews