Oscar की रेस में भारतीय सिनेमा का जलवा, बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में शामिल 2 भारतीय फिल्में

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए अलग-अलग कैटेगरी में फिल्मों के नाम की घोषणा चल रही है।अब हाल ही में बेस्ट फिल्म की लिस्ट जारी की गई जिसमें दो भारतीय फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है।
Oscar 2025

ऑस्कर अवॉर्ड्स हर साल होने वाला एक ऐसा शो है जिसे लेकर दुनिया भर में एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। इस साल इसका 98वां संस्करण आयोजित किया जाने वाला है जिसकी उल्टी गिनती जा रही है। इस फंक्शन में भारतीय सिनेमा एक और बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। दरअसल, 2 फिल्म में ऐसी है जो ऑस्कर जीतने की राह के करीब पहुंच चुकी हैं।

आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 और अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट 201 फीचर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है। इन फिल्मों में जीत किसकी होती है यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन यह भारतीय दर्शकों के लिए बड़े गर्व की बात है।

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय फिल्में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस में उन 201 फिल्मों की घोषणा की है जो सीधे तौर पर बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में शामिल दो भारतीय फिल्मों में वह सारी क्वालिटी मौजूद है जो उन्हें इस लिस्ट में होने के काबिल बनाती है। वैसे अभी नॉमिनेशन लिस्ट नहीं आई है। इस लिस्ट के आने के बाद ही तय होगा कि फिल्मों को जगह मिल पाई है या नहीं।

दो फिल्मों के नाम

जिन फिल्मों को शामिल किया जाता है उन्हें अकादमी के चार मानकों में से दो को पूरा करना होता है। इसके अलावा 2025 में अपनी पहली रिलीज के 45 दिनों के भीतर अमेरिका के टॉप 50 बाजारों में से 10 में एक थिएटर परफॉर्मेंस पूरा करना भी जरूरी होता है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के बाद ‘कांतारा’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ ने अपनी जगह बनाई है।

कब होगी नॉमिनेशन की घोषणा

नवंबर 2025 में अकादमी ने एनिमेटेड फीचर बेस्ट डॉक्युमेंट्री और इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए योगी फिल्मों की घोषणा की थी। इन फिल्मों की संख्या 317 थी। इन सभी के नॉमिनेशन 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में इन दोनों भारतीय फिल्मों में से कौन अपनी जगह बनाए रख पाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

कैसी है कहानी

ऑस्कर के लिए सिलेक्ट की गई फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने वाली ‘कांतारा चैप्टर वन’ की बात करें तो यह तमिलनाडु में दैवीय पूजा के इर्दगिर्द घूमती हुई कहानी है, जो देवी देवताओं में आस्था दिखाती है। वहीं तन्वी द ग्रेट अनुपम खेर के निर्देशन में बनी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ऑटिज्म से पीड़ित है। फिल्म में बीमारी के साथ-साथ भारतीय सेना का जोश भी दिखाया गया है। इसमें शुभांगी के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी जैकी श्रॉफ और करन टैकर जैसे कलाकार हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews