OTT पर कब रिलीज होगी ‘कांथा’? जानिए दुलकर सलमान की यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

इस समय एंटरटेनमेंट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा दुलकर सलमान की ‘कांथा’ को लेकर हो रही है। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट दिया है और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस भी मिला है। अब इसका ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बड़ी डिटेल भी सामने आई है।
OTT पर कब रिलीज होगी ‘कांथा’? जानिए दुलकर सलमान की यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

क्या आप भी अब तक दुलकर सलमान की ‘कांथा’ फिल्म सिनेमाघर में देखने नहीं जा पाए हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही भारी भीड़ देखने को मिली और लोगों द्वारा इसे जमकर पसंद किया जा रहा है। दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया है। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत भी शानदार रही। अब फैंस द्वारा इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि यह फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी और कहां इसे देखा जा सकेगा।

सबसे पहले जानकारी दे दें कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जैसे ही यह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, इसे लोगों से खूब तारीफें मिलीं। अब जो लोग इस फिल्म को थिएटर में देखने से रह गए हैं, वे इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह फिल्म 1950 के दशक के मद्रास सिनेमा के सुनहरे दौर में ले जाती है। इस फिल्म को सेल्वमनी सेल्वराज द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में दुलकर सलमान ने सुपरस्टार डी. के. महादेवन की भूमिका निभाई है। यह कहानी महादेवन और उनके पूर्व गुरु और फिल्म निर्माता अय्या के बीच गहरे झगड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा भाग्यश्री बोरसे, समुथिरकानी और राणा दुग्गाबती मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनय, विश्वासघात और आर्टिस्टिक राइवलरी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

कब होगी ओटीटी पर रिलीज और किस प्लेटफॉर्म पर?

फिल्म के ओटीटी रिलीज पर नजर डाली जाए तो बता दें कि आम तौर पर जब भी कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होती है तो रिलीज के लगभग एक से डेढ़ महीने बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देती है। इस फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं, यानी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज की जाएगी। हालांकि अब तक इस फिल्म की ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट सामने नहीं आई है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

पहले दिन के कलेक्शन पर डालें नजर

इससे पहले ‘कांथा’ फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो बता दें कि इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। पहले दिन ही लोगों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है। इसकी कहानी ने लोगों को प्रभावित किया है। क्रिटिक्स द्वारा भी इसे अच्छे स्कोर दिए जा रहे हैं और उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews