Hindi News

OTT पर रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म ने हिला दिया लोगों का दिमाग, कहानी ऐसी कि खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 7.7 है IMDb रेटिंग

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या इस वीकेंड आप कोई हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने लोगों का दिमाग घुमा दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों से खूब प्यार बटोरा है लेकिन कहीं ना कहीं रोंगटे भी खड़े कर दिए हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म का नाम क्या है और IMDb पर इसे कितनी रेटिंग मिली है।
OTT पर रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म ने हिला दिया लोगों का दिमाग, कहानी ऐसी कि खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 7.7 है IMDb रेटिंग

अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह खबर काफी शानदार हो सकती है। दरअसल इस समय सबसे ज्यादा चर्चा नेटफ्लिक्स की एक फिल्म को लेकर हो रही है। इस फिल्म ने कई लोगों के दिमाग को हिला दिया है। इस फिल्म का नाम Frankenstein है। इसकी कहानी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इसमें एक ऐसे साइंटिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो विनाशकारी राक्षस का निर्माण करता है। ऐसे में अगर आप हॉलीवुड की फिल्में पसंद करते हैं और कहानी के शौकीन हैं तो आपके लिए यह फिल्म अच्छी हो सकती है।

फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है बता दें कि 7 नवंबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। लोगों को इस फिल्म ने काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते इसे 10 में से 7.7 IMDb रेटिंग मिली है। रेटिंग से समझ में आता है कि इस फिल्म ने लोगों को देखने पर मजबूर किया है।

दूसरी सबसे खतरनाक हॉरर फिल्म बनी

दरअसल इस हॉरर फिल्म ने दूसरी सबसे खतरनाक हॉरर फिल्म की उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म सबसे ज्यादा खोजी गई हॉरर मूवीज में दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फ्रेंकनस्टाइन युवा वैज्ञानिक विक्टर फ्रेंकस्टीन की कहानी पर आधारित है। विक्टर लाशों के टुकड़ों को एकजुट करता है और उनसे एक ऐसे प्राणी का निर्माण करता है, जो देखने में राक्षस जैसा लगता है। इसके बाद विक्टर फ्रेंकस्टीन उसे अकेला छोड़ देता है। समाज इस प्राणी को स्वीकार नहीं करता है जिससे वह खुद को राक्षस मान लेता है और खौफनाक रूप धारण कर लेता है। यह फिल्म 1818 में मेरी शेली के क्लासिक नोवल पर आधारित है। इस कहानी ने इस उपन्यास को फिर से जीवित कर दिया है और लोगों ने इसे खूब पसंद किया है।

17 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि फिल्म को 17 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार OTT पर किया जा रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। जैसे ही 7 नवंबर को Frankenstein OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लोगों ने इसे भरपूर प्यार दिया और इसे टॉप हॉरर फिल्मों की लिस्ट में शामिल भी कर दिया। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म का प्रोमो जारी किया गया था जिसमें 7 नवंबर की तारीख दी गई थी। इसी कारण लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। अगर आप हॉरर फिल्म की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती है। IMDb की बेस्ट रेटिंग वाली फिल्मों में इसका नाम शामिल हो चुका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews